- Dainik Bhaskar Hindi
- Entertainment
- Have Priyanka Chopra and Nick Jonas got engaged!
दैनिक भास्कर हिंदी: प्रियंका-निक की हुई सगाई! फिल्म भारत के डायरेक्टर अली अब्बास ने बताई असल वजह
डिजिटल डेस्क, मुंबई। आज हर तरफ बस इस देसी गर्ल की खबरें हैं। चाहे मैगजीन हो, न्यूज पेपर हो या फिर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सभी पर इंटरनेशनल स्टार बन चुकी प्रियंका चोपड़ा सुर्खियां बंटोर रही हैं। आप ये जानने के लिए बेताब होंगे की आखिर प्रियंका चोपड़ा यानी पीसी की सुर्खियां में आने की असल वजह क्या है? तो कोई न, हम आपको बता रहे हैं कि पीसी की वो खास वजह जो आज हर किसी की जुबां पर बनी हुई है।
दरअसल पहले तो पीसी फिल्म भारत को छोड़ने की वजह से सुर्खियों में आई लेकिन कुछ देर बाद ही उनकी शादी और सगाई की खबर सुनाई आनी शुरू हो गई। जी हां, आप भी शायद सुनकर थोड़ा तो चौंक ही गए होंगे। वैसे भी पिछले कुछ हफ्तों की बात करें तो पीसी अपने अमेरिकन बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ अफेयर को लेकर खबरों में थी।
इसी बीच निक जोनस के साथ सगाई करने और निक के साथ जल्द ही शादी करने वाला फैसला सबको चौंकाने जैसा है। इसकी एक वजह निक जोनस को भी माना जा रहा है। निक एक पॉप सिंगर हैं जिनकी उम्र महज 25 साल है। जबकि प्रियंका ने हाल ही में अपना 36वां जन्मदिन मनाया है।
सुबह से हर जगह उनकी शादी और सगाई की खबर सुनाई पड़ने लगी। एक अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा ने अपने अमेरिकन बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ सगाई कर ली है और जल्द ही शादी करने वाली हैं। वहीं एक विदेशी मैगजीन की रिपोर्ट के मुताबिक निक जोनस, प्रियंका को अपने नाम की अंगूठी पहना चुके हैं और दोनों अक्टूबर में शादी प्लान कर रहे हैं।
खबर ये भी है कि पीसी के लिए अंगूठी खरीदने के लिए निक ने पूरा टिफनी स्टोर बंद करवा ही दिया था। इसके अलावा मैगजीन में ये भी कहा गया है कि पीसी के बर्थडे पर निक ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया। "वो लोग बहुत खुश हैं... उनके के परिवार और दोस्तों ने उन्हें ऐसा कभी नहीं देखा और वो लोग उनके लिए बहुत उत्साहित हैं। वो यकीनन प्रियंका के लिए सीरियस हैं"।
पहले सलमान खान स्टारर फिल्म भारत के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने ट्वीट में लिखी बात भी इसी ओर इशारा कर रही है। अली अब्बास जफर ने अपने ट्विटर पर लिखा, "जी हां, प्रियंका चोपड़ा अब भारत फिल्म का हिस्सा नहीं है और इसकी वजह बहुत-बहुत खास है... उन्होंने हाल ही में निक के साथ अपने इस फैसले के बारे में बताया और हम उनके लिए बहुत खुश हैं...टीम भारत प्रियंका को ढेर सारा प्यार और खुशियां देती है"।
Yes Priyanka Chopra is no more part of @Bharat_TheFilm & and the reason is very very special , she told us in the Nick of time about her decision and we are very happy for her ... Team Bharat wishes @priyankachopra loads of love & happiness for life
— ali abbas zafar (@aliabbaszafar) July 27, 2018
अली अब्बास जफर ने बड़ी ही समझदारी से अपनी लाइन में 'निक' शब्द का इस्तेमाल किया है। तो अगला सवाल लोगों के मन में ये है कि कहीं वो खास वजह दोनों (पीसी-निक) की शादी तो नहीं है? वैसे भी निक जब इंडिया आए थे तभी प्रियंका और उनके हाथों की रिंग फिंगर में एक जैसी डिजाइन की अंगूठिंया स्पॉट की गई थीं। भारतीय मीडिया ने तभी उनकी सगाई के कयास लगा लिए थे और कहा था कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
क्लोजिंग बेल: औंधे मुंह गिरा बाजार, सेंसेक्स 1400 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 15800 पर बंद हुआ
डिजिटल डेस्क, मुंबई। वैश्विक संकेतो एवं कमजोर एसजीएक्स के कारण देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (19 मई 2022, गुरुवार) भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1,416.30 अंक यानी कि 2.61 फीसदी की गिरावट के साथ 52,792.23 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 430.90 अंक यानी कि 2.65 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 15,809.40 के स्तर पर बंद हुआ।
जबकि बैंक निफ्टी ने 848.05 अंक गिर 33315.65 पर समाप्ति दी। इंडिया विक्स 10.13 प्रतिशत बढ़ कर 24.56 पर बंद हुआ जो आने वाले सत्रों में और अधिक उतार चढ़ाव आने का संकेत देता है। निफ्टी के 50 शेयरों में 47 लाल बंद हुए जो व्यापक बिक्री दर्शाते हैं। सभी क्षेत्र विशेष सूचकांक नीचे रहे।
मेटल, आईटी सूचकांकों में 4-5 प्रतिशत गिरावट आयी। एकपक्षीय गिरावट के पश्चात भी निफ्टी के शेयरों में आईटीसी, डॉ रेड्डी, पावर ग्रिड प्रमुख बढ़ने वाले शेयर रहे। विप्रो, एचसीएल टेक, इंफी, टीसीएस तथा टेक महिंद्रा में सर्वाधिक गिरावट हुई। दैनिक चार्ट पर निफ्टी ने बियरिश कैंडल बनाया है जो आने वाले सत्र के लिए गिरावट का संकेत है। निफ्टी हॉरिजॉन्टल लाइन पर 15750 पर सपोर्ट दिखा रहा है जो मेक या ब्रेक स्तर है।
इसके अतिरिक्त निफ्टी 21 दिनों के मासिक मूविंग एवरेज के ऊपर टिके रहने में सफल रहा है।यह निचले स्तरों से पुनः उछाल आने की संभावना का संकेत दे रहा है। हालांकि मोमेंटम संकेतक एमएसीडी एवं स्टॉकिस्टिक नकारात्मक क्रॉसओवर के ट्रेंड में हैं तथा ओवेरसोल्ड क्षेत्र में ट्रेडिंग कर रहे हैं जो निफ्टी में साइडवेज से नकारात्मक ट्रेड का संकेत है। निफ्टी 15700 पर सपोर्ट ले सकता है।इसको तोड़ने पर 15500 तक की गिरावट आ सकती है। बढ़ने पर 16000 तात्कालिक बाधा है। बैंक निफ्टी का सपोर्ट 32800 तथा अवरोध 34500 है।
आपको बता दें कि, सुबह बाजार की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 900 अंक की गिरावट के साथ 53,308 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 269 अंक की गिरावट के साथ 15,971 के स्तर पर खुला था।
पलक कोठारी
रिसर्च एनालिस्ट
चॉइस ब्रोकिंग (Choice Broking)
Source: Choice India
Resumod: आपका निजीकृत मुफ्त ऑनलाइन रिज्यूमे बिल्डर
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एक मुफ्त रिज्यूम-बिल्डिंग टूल, जो कि हर उम्मीदवार की जरूरत है, अब Resumod.co पर उपलब्ध है। Resumod एक फ्री ऑनलाइन रिज्यूमे बिल्डर प्रदान करता है जो लगातार नौकरी खोजने वालों के लिए रिज्यूमे बनाने के तरीके को बेहतर बनाता है। हमने हाल ही में अपनी वेबसाइट पर निःशुल्क टूल लॉन्च किया है। नीचे विवरण है|
प्रमाणित रिज्यूम बिल्डर - अपॉइंटमेंट सुरक्षित करने की अधिक संभावना के लिए
आप आसान फ़ॉर्मेटिंग और वर्तनी-जांच जैसी उन्नत सुविधाओं से बायोडेटा बना सकते हैं। इस अनुकूलित ऑनलाइन रिज्यूमे बिल्डर का उपयोग करें जो एक अच्छा पहला प्रभाव बनाने पर केंद्रित है। हमारे टूल ने किसी को भी नौकरी-योग्य रिज्यूमे बनाने में मदद करने की क्षमता के लिए बहुत प्रशंसा हासिल की है जो आपको रोजगार दिलाएगा।
अब, आप बिना किसी अतिरिक्त सिरदर्द के उच्च गुणवत्ता वाला रिज्यूमे बना सकते हैं| हमारा ऑनलाइन बिल्डर आपको फ़ॉर्मेटिंग की परवाह किए बिना सर्वश्रेष्ठ रिज्यूमे बनाने की अनुमति देता है। अभी, प्रभावी कवर लेटर तक पहुंच प्राप्त करें और एक नए रेज़्यूमे के पूरक के लिए उनका उपयोग करें।हमारे फ्री रेज़्यूमे बिल्डर के साथ, आप सभी सुविधाओं का उपयोग कर सकते हैं। देश भर के नौकरी चाहने वालों ने कहा है कि फ्री रेज़्यूमे बिल्डर विभिन्न पदों के लिए रेज़्यूमे और कवर लेटर बनाना आसान बनाता है।
आपके पास एक लिंक्डइन प्रोफ़ाइल उपलब्ध हो सकती है, लेकिन आपके CV में सभी विवरणों का उल्लेख होना चाहिए| यह टूल आपको अपने लिंक्डइन प्रोफाइल से अपनी सारी जानकारी को तुरंत निकालने की अनुमति देता है, जिससे आपको इसे फिर से टाइप करने से बचाया जा सकता है। हमारे टूल से रिज्यूमे में कुछ परिवर्तन करें, और आपका रेज़्यूमे मिनटों में तैयार हो जाएगा!
हमारा रिज्यूम बिल्डर दूसरों से बेहतर कैसे है?
Resumod आपको ऐसे टूल देने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है जो आपकी नौकरी की खोज को वास्तव में प्रतिस्पर्धी बना देगा और यह सुनिश्चित करेगा कि हायरिंग प्रक्रिया के दौरान आपका CV चमकता रहे।
1. पेशेवर CV टेम्पलेट उपलब्ध हैं
Resumod आपको interview कॉल प्राप्त करने में आपकी सहायता के लिए रेज़्यूमॉड आपको कई रंग संयोजनों में दस सर्वश्रेष्ठ टेम्पलेट प्रदान करता है। बस अपनी जानकारी भरें और जादू होने की प्रतीक्षा करें!
2. विशेषज्ञों से सुझाव उपलब्ध है|
अपने रिज्यूमे को बेहतर बनाने के लिए, हमने 150,000 से अधिक बुलेट पॉइंट और 5000 से अधिक कौशल सुझाव प्रदान किए हैं।
3. लिंक्डइन प्रोफाइल को रिज्यूमे में बदलना
क्या होगा यदि आपके पास बायोडाटा नहीं है? चिंता मत करो। बस अपना लिंक्डइन डाउनलोड करें, पीडीएफ बनाएं और एक नया रिज्यूमे बनाने के लिए इसे हमारे बिल्डर को सबमिट करें। कुछ ही मिनटों में, आप हमारे ऑनलाइन रेज़्यूमे बिल्डर का उपयोग करके एक शानदार, आधुनिक CV बना सकते हैं।
4. टेम्प्लेट जिन्हें एचआर द्वारा अनुमोदित किया गया है
टेम्प्लेट दिखने में आकर्षक हैं और नए जमाने के मानव संसाधन पेशेवरों द्वारा अनुमोदित किए गए हैं। बस पीडीएफ को संपादित करें और इसे सेव करें।
5. बहु-प्रारूप डाउनलोड और वितरित करें
अपना रिज्यूमे पीडीएफ या एमएस वर्ड फॉर्मेट में डाउनलोड करें, या अपने रिज्यूमे का एक स्थायी लिंक प्राप्त करें जिसे आप साझा कर सकते हैं।
Resumod के विषय में
"Resumod" वेबसाइट पर 55,000 उपयोगकर्ता हैं।अब हमारे पास दस से अधिक आकर्षक शैलियाँ हैं, जो उपभोक्ताओं को नौकरी के बाजार में बढ़त देने के साथ-साथ उनके रिज्यूमे का निर्माण करने का एक नया दृष्टिकोण प्रदान करती हैं।
हम 2022 तक प्रति दिन लगभग 100 पंजीकरण और प्रति दिन 300 से अधिक डाउनलोड तक पहुंच रहे हैं। जैसे-जैसे समय बीतता है, हम नौकरी चाहने वालों को सर्वश्रेष्ठ करियर बनाने में सहायता करने के लिए अतिरिक्त टूल प्रदान करने के लिए रिज्यूम के प्लेटफॉर्म में स्मार्ट सुविधाओं और प्रगति को भी शामिल कर रहे हैं।
Resumod न केवल नौकरी चाहने वालों को उनके रेज़्यूमे के साथ सहायता करता है बल्कि उन्हें अपने करियर के अगले स्तर पर भी ले जाता है। इसका उद्देश्य नौकरी चाहने वालों को उपयुक्त नौकरी खोजने में सहायता करना है।
Resumod रिज्यूमे मेकर का उपयोग करने के बारे में सबसे बड़ी बात यह है कि नौकरियों की एक विस्तृत श्रृंखला के लिए टेम्पलेट हैं। आपके पास विभिन्न प्रकार के व्यावसायिक रेज़्यूमे टेम्प्लेट तक पहुंच होगी। आधुनिक और पेशेवर टेम्पलेट आपकी प्राथमिकताओं के अनुरूप बनाए जा सकते हैं।
###
हमारा सर्वश्रेष्ठ नि:शुल्क ऑनलाइन रिज्यूमे बिल्डर विभिन्न प्रकार के टेम्प्लेट प्रदान करता है जिन्हें आपकी प्राथमिकताओं के अनुरूप बनाया जा सकता है।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: Twitter पर प्रियंका चतुर्वेदी को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
दैनिक भास्कर हिंदी: प्रियंका चोपड़ा पर बीएमसी की गाज, अवैध निर्माण के लिए भेजा नोटिस
दैनिक भास्कर हिंदी: क्या प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस साथ रहने वाले है ?
दैनिक भास्कर हिंदी: क्या सलमान की फिल्म के लिए प्रियंका ले रही हैं 12 करोड़ रुपये फीस?