ये बन सकते हैं बिग बॉस 16 के विनर, फिनाले के पहले ही इस कंटेस्टेंट के नाम के हो रहे चर्चे

He can become the winner of Bigg Boss 16, the name of this contestant is being discussed even before the finale
ये बन सकते हैं बिग बॉस 16 के विनर, फिनाले के पहले ही इस कंटेस्टेंट के नाम के हो रहे चर्चे
बिगबॉस-16  ये बन सकते हैं बिग बॉस 16 के विनर, फिनाले के पहले ही इस कंटेस्टेंट के नाम के हो रहे चर्चे

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बिग बॉस सीजन 16 के फिनाले में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में हर कोई के मन के एक सवाल चल रहा है कि आखिर देश के इस सबसे बड़े रिएलिटी शो का विनर कौन बनेगा?  वैसे तो शो में बचे खिलाड़ियों का सबका अपना फैनबेस है। लेकिन शो के फिनाले से पहले एक नाम है जो विनर की लिस्ट में सबसे आगे चल रहा है। आइए जानते हैं कौन है वो कंटेस्टेंट?

ये दोनों खिलाड़ी हैं लोगों के फेवरेट

बात करें बिग बॉस में बचे खिलाड़ियों में से सबसे मजबूत खिलाड़ी की तो, इसमें दो नाम सबसे ऊपर हैं। पहला नाम है प्रियंका चौधरी का और दूसरा नाम है मराठी बिगबॉस के विनर शिव ठाकरे का। दोनों ने शो की शुरूआत से ही अच्छा खेल खेला है। उनके गेम प्लान और रणनीति को लोगों की भरपूर सराहना मिली है। लेकिन अगर बात करें दोनों में से विनर का ताज सिर के सर सजेगा तो इसमें प्रियंका का नाम शिव से पहले आता है। 

इन दोनों में से विनर कौन बनेगा इसको लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है। दोनों के फैंस अपने-अपने पसंदीदा खिलाड़ी को बिग बॉस का विनर बता रहे हैं। इस बीच द खबरी ने अपने पूर्वानुमान के मुताबिक प्रियंका को बिग बॉस सीजन 16 का विनर बताया है। अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर प्रियंका चौधरी ने बताया कि प्रियंका चौधरी बिगबॉस 16 जीत रही हैं। इसके साथ ही उसने दावा किया है प्रियंका के शो जीतने के हमारे दावे का स्क्रीनशॉट लेकर रख लें और इसे फिनाले के दिन हमें सेंड करें। द खबरी के मुताबिक बिग बॉस के इस सीजन की विनर प्रियंका हैं। 

बता दें कि प्रियंका के कई फैन क्लब उनको अपना विनर बता रहे हैं। साथ ही उनको वोट करने के लिए लोगों से वोट करने की अपील कर रहे हैं। सोशल मीडिया ट्रेंड्स के मुताबिक भी प्रियंका शो की विनर नजर आ रही हैं। हालांकि शिव भी काफी मजबूत कंटेंडर हैं शो की ट्रॉफी जीतने के और वह प्रियंका को इस मामले में जोरदार टक्कर भी देते हुए नजर आ रहे हैं। 

वैसे अगर बात करें प्रियंका की तो शो में उनका अब तक सफर काफी शानदार रहा है। वह बेबाकी से सबके सामने अपनी बात रखती हैं। कई मामलों में वो अकेले ही घर वालों पर हावी हो जाती हैं। एक प्रकार से कहें तो वो शो की टफ प्लेयर हैं। 

Created On :   22 Jan 2023 5:06 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story