'बसपन का प्यार' फेम सहदेव को आई गंभीर चोटे, सिर पर लगे 4 टांके, अब ऐसी है हालत

Health Update on Bachpan Ka Pyar fame Sahadev
'बसपन का प्यार' फेम सहदेव को आई गंभीर चोटे, सिर पर लगे 4 टांके, अब ऐसी है हालत
सहदेव दिर्दो Health Update 'बसपन का प्यार' फेम सहदेव को आई गंभीर चोटे, सिर पर लगे 4 टांके, अब ऐसी है हालत

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के रहने वाले सहदेव दिर्दो का मंगलवार को रोड एक्सीडेंट हुआ था, जिसके बाद उन्हें गंभीर चोटे आई। इस खबर को लोगों तक पहुंचाने के बाद बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह ने सोशल मीडिया पर उनके ठीक होने की दुआ मांगी और सहदेव के परिवार से संपर्क करने की कोशिश की।

हालांकि, बादशाह अब उनके परिवार के संपर्क में है। रिपोर्ट् की मानें तो, सहदेव की हालात अभी स्थिर है। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने सहदेव के लिए हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है। एक्सीडेंट के बाद सहदेव कई घंटों तक बेहोश थे। लेकिन, सुबह 10 बजे उन्हें होश आ गया है। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

5 घंटे तक थे बेहोश
"बसपन का प्यार" गाना गाकर शोहरत हासिल करने वाले सहदेव अब खतरे से बाहर है और उनकी हालात में धीरे-धीरे सुधार आ रहा है। इस मामले में डॉक्टरो ने अभी खुलकर बात तो नहीं की है। लेकिन, बताया जा रहा है कि, घटना के वक्त से इलाज होने तक करीब 5 घंटे तक सहदेव बेहोश रहे थे। बता दें कि, सुकमा जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सहदेव को जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया था, जहां कलेक्टर विनीत बंदनवार और एसपी सुनील शर्मा पहुंचे और डॉक्टरों को उचित इलाज के निर्देश दिए।

बादशाह ने किया परिवार से संपर्क
बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह ने सहदेव के जल्द ठीक होने की दुआ मांगी और लोगों को भी प्रार्थना करने के लिए कहा। इतना ही नहीं बादशाह ने सहदेव के परिजनों से फोन पर संपर्क कर उनका हाल-चाल जाना और आश्वासन दिया कि ऐसे कठिन समय में वो सहदेव की हर संभव मदद करेंगे। बता दें कि, सहदेव का वीडियो वायरल होने के बाद बादशान ने उन्हें अपने पास मुंबई बुलाया था और दोनों ने एक साथ  ‘बचपन का प्यार’ लिरिक्स पर वीडियो सॉन्ग बनाया था। 

कैसे हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, ये दुर्घटना मंगलवार को हुई, जब सहदेव दो पहिया वाहन से अपने दोस्त के साथ शबरी नगर जा रहे थे और अचानक रोड पर उनकी बाइक अनियंत्रित हुई और एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में सहदेव को गंभीर चोटे आई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनके सिर पर 4 टांके लगाए गए है। 

Created On :   29 Dec 2021 5:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story