Television: हिमेश रेशमिया, जावेद अली सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स के जज पैनल में शामिल

Himesh Reshammiya, Javed Ali Sa Re Ga Ma Pa Little Champs in Judges Panel
Television: हिमेश रेशमिया, जावेद अली सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स के जज पैनल में शामिल
Television: हिमेश रेशमिया, जावेद अली सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स के जज पैनल में शामिल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सिंगर-कंपोजर हिमेश रेशमिया और सिंगर जावेद अली और अलका याग्निक सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स के आठवें सीजन में बतौर जज आने को तैयार हैं। हिमेश और जावेद, पाश्र्वगायक उदित नारायण और कुमार सानू की जगह लेंगे, जो इससे पहले शो में बतौर जज थे।

अभिनेत्री चाहत खन्ना अपने घर में लाईं एक बिल्ली, नाम रखा रफल

जावेद ने कहा, एक बार फिर से शो का हिस्सा बन कर बहुत अच्छा लग रहा है। यह थोड़ी देर के बाद आपके परिवार में वापस जाने जैसा है। मैं 2011 में पहली बार बतौर जज फ्रैंचाइज में शामिल हुआ। मैंने सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स भी होस्ट किया था।

2012 में और फिर 2017 में भी जज रहा, यहां मेरी बहुत सी यादें बसी हुई हैं। गायक हिमेश का कहना है कि वह लॉकडाउन के बाद सेट पर जाने के लिए उत्सुक हैं।

 

Created On :   7 July 2020 11:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story