शादी के बाद पहली बार देवोलीना ने मनाई ईद, हिना खान, शिल्पा शेट्टी से लेकर सारा तक सेलेब्स ने दी फैंस को ईद की बधाईयां

Hina Khan, Shilpa Shetty to Sara, celebs congratulated the fans on Eid
शादी के बाद पहली बार देवोलीना ने मनाई ईद, हिना खान, शिल्पा शेट्टी से लेकर सारा तक सेलेब्स ने दी फैंस को ईद की बधाईयां
ईद स्पेशल शादी के बाद पहली बार देवोलीना ने मनाई ईद, हिना खान, शिल्पा शेट्टी से लेकर सारा तक सेलेब्स ने दी फैंस को ईद की बधाईयां

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बीते दिन 21 अप्रैल को चांद दिखने के बाद आज पूरे देश में ईद का त्यौहार मनाया जा रहा है। हर जगह चहल-पहल है जश्र्न मनाया जा रहा है। वहीं हर साल सलेब्स भी खास अंदाज में ईद का जश्र्न मनाते हैं और अपने फैंस को ईद की बधाईयां देते हैं। सभी स्टार्स अपनी अपनी फैमली के साथ खास अंदाज में त्यौहार को सैलिब्रेट कर रहे हैं जिसकी झलक सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर दिखाई है जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं तो चलिए देखते हैं किन सेलेब्स ने किस अंदाज में मनाई ईद।

देवोलीना भट्टाचार्या
शानवाज शेख के साथ शादी के बाद टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी पहली बार ईद मना रही हैं। एक्ट्रेस ने अपनी खूबसूरत तस्वीर शेयर कर फैंस को ईद की बधाई दी है। येलो ड्रेस और व्हाइट दुपट्टे में देवोलीना बहुत खूबसूरत लग रही हैं। चांद स्टाइल रिंग, ज्वेलरी वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 

हिना खान 
एक्ट्रेस हिना खान कश्मीर की रहने वाली हैं और उन्होंने अपने होमटाउन में ही ईद सेलिब्रेट की। एक्ट्रेस ने खूबसूरत वादियों से अपनी तस्वीरें शेयर की हैं।गोल्डन कुर्ता-पायजामा और पिंक दुपट्टे में हिना खान बेहद खूबसूरती लग रहीं हैं। एक्ट्रेस ने खुले बाल और कम मेकअप के साथ अपने लुक को पूरा किया है। तस्वीरों के साथ हिना ने खास तरीके से फैंस को ईद की विशेज दी हैं। उन्होंने लिखा, “कश्मीर की कली जन्नत ए कश्मीर में ईद सेलिब्रेट कर रही है। ईद मुबारक सभी को।”

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hina Khan (@realhinakhan)

शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर सभी फैंस को ईद की मुबारकवाद दी है। वीडियो में एक्ट्रेस क्रिम कलर के अंगरखा शूट में सुंदर नजर आ रही हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस के हैवी एयरिंग उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। 

नकुल मेहता 
‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ फेम नकुल मेहता ने ईद के मौके पर अपनी फैमिली फोटो शेयर की है। फोटो के साथ नकुल ने कैप्शन में लिखा, “सबका भाई सबकी जान, सूफी जान। ईद मुबारक प्यारो।” फोटो में नकुल अपने बेटे के साथ व्हाइट कुर्ता में ट्विनिंग कर रहे हैं, जबकि उनकी वाइफ येलो सूट में सुंदर लग रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nakuul Mehta (@nakuulmehta)

सुंबुल तौकीर 
सुंबुल तौकीर ने अपने नए घर में पिता और बहन के साथ ईद सेलिब्रेट किया। येलो कलर के सूट में सुंबुल बहुत प्यार लग रही थीं। इन तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने अपने फैंस को ईद की बधाई दी हैं। 

सारा अली खान
एक्ट्रेस सारा अली खान ने हमेशा की तरह इस साल भी अपने फैंस को खास अंदाज में ईद की बधाईंया दी हैं। एक्ट्रेस ने पेस्टर पिंक कलर के शरारा में हैवी एयरिंद के साथ लुक को शानदार बनाया है।

Created On :   22 April 2023 9:35 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story