हाईनान द्वीप अंतर्राष्ट्रीय फिल्म उत्सव शुरू

Hynan Island International Film Festival Begins
हाईनान द्वीप अंतर्राष्ट्रीय फिल्म उत्सव शुरू
हाईनान द्वीप अंतर्राष्ट्रीय फिल्म उत्सव शुरू

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। हाईनान द्वीप अंतर्राष्ट्रीय फिल्म उत्सव दक्षिणी चीन के सानया शहर में शुरू हुआ। चाइना मीडिया ग्रुप के निदेशक शन हाईश्योंग और हाईनान प्रांत के प्रमुख शन श्याओमिंग ने उद्घाटन समारोह में भाग लिया। शन हाईश्योंग ने कहा कि हाईनान का विकास चीन में सुधार और खुलेपन के 40 वर्षो के इतिहास का महत्वपूर्ण साक्षी है। नए युग का चीन फिल्म के बड़े देश से शक्तिशाली देश में बदल रहा है।

शन श्याओमिंग ने कहा कि पूरे साल पूरे हाईनान द्वीप में फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा और इसे अंतर्राष्ट्रीय और शैक्षिक फिल्म उत्सव बनाया जाएगा। बताया जाता है कि हाईनान द्वीप अंतर्राष्ट्रीय फिल्म उत्सव की स्थापना वर्ष 2018 में हुई थी, जो चीन में सबसे नवीन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म उत्सव है। वर्तमान फिल्म उत्सव में 80 देशों और क्षेत्रों की 1495 फिल्में स्वर्ण पुरस्कार के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। विश्व प्रसिद्ध फ्रांसीसी अभिनेत्री इसाबेल हुपर्ट स्वर्ण पुरस्कार के अंतर्राष्ट्रीय जूरी की अध्यक्ष बनी हैं।

Created On :   2 Dec 2019 6:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story