जो और सोफी टर्नर की ये फोटो हो रही वायरल, भारतीय परिधान में लग रहे खूबसूरत

जो और सोफी टर्नर की ये फोटो हो रही वायरल, भारतीय परिधान में लग रहे खूबसूरत

डिजिटल डेस्क, मुम्बई।​ निक जोनस के भाई जो जोनस, अपनी गर्लफ्रेंड सोफी टर्नर के साथ शादी के बंधन में बंध गए है। दोनों ने ही बहुत ही गुपचुप तरीके से शादी की। किसी को इस बात की भनक तक नहीं लगने दी कि दोनों शादी करने वाले हैं। जल्द ही दोनों अपने मेहमानों के लिए एक रिसेप्शन का आयोजन करेंगे। सोफी और जो की शादी लास वेगास में हुई थी। शादी के बाद से ही उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में दोनों भारतीय परिधान में नजर आ रहे हैं। 

सोफी और जो साल 2016 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने 2017 में सगाई रचा ली थी। इसके बाद साल 2019 में दोनों ने गुपचुप तरीके से लास वेगास में शादी कर ली। हांलाकि एक टीवी शो के दौरान उन्होंने इस बात का हिंट दिया था कि वे गर्मियों के मौसम में शादी कर सकते हैं। 

दोनों जल्द ही एक भव्य रिसेप्शन का अयोजन भी कर सकते हैं। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि सोफी की बेस्ट फ्रेंड मेसी विलियम्स इस शादी के दौरान दिखाई नहीं दी थी। मेसी सोफी की बहुत अच्छी दोस्त है। दोनों की मुलाकात गेम ऑफ थ्रोन्स के सेट पर ही हुई थी, जिसके बाद दोनों अच्छे दोस्त बन गए। जो की टॉक शो वाली बात पर गौर किया जाए तो दोनों जल्दी ही फ्रांस में अपने दोस्तों के लिए पार्टी का आयोजन करेंगे। 

Created On :   6 May 2019 2:13 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story