जो जोनास और सोफी टर्नर ने खोया अपना सबसे करीबी!

Joe Jonas and Sophie Turners dog killed in accident
जो जोनास और सोफी टर्नर ने खोया अपना सबसे करीबी!
जो जोनास और सोफी टर्नर ने खोया अपना सबसे करीबी!

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जो जोनास और सोफी टर्नर, जो हाल ही में फ्रांस में दूसरी बार शादी के बंधन में बंधे थे। हालही में उन्होंने अपने एक करीबी को खो दिया। दरअसल दोनों ने अपना कुत्ता खो दिया। एक दुर्घटना के दौरान उनके कुत्ते की मौत हो गई।

रिपोर्ट के अनुसार, न्यूयॉर्क शहर में एक कार की चपेट में आने से दंपति के पालतू जानवर की मौत हो गई।

यह हादसा बुधवार को मैनहट्टन के लोअर ईस्ट साइड पर हुआ। जो और सोफी के पास एक और कुत्ता पोर्की है जो वाल्डो का भाई है।

जो ओर सोफी को मूल रुप से पोर्की ही मिला था। उन्होंने बाद में वाल्वो को अपनाया था। 

Created On :   27 July 2019 8:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story