एक दूजे के हुए जो जोनस और सोफी टर्नर, सीक्रेट तरीके से लॉस वेगास में रचाई शादी

एक दूजे के हुए जो जोनस और सोफी टर्नर, सीक्रेट तरीके से लॉस वेगास में रचाई शादी

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। निक जोनस के भाई और प्रियंका चोपड़ा के देवर जो जोनस अपनी गर्लफ्रेंड सोफी टर्नर के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। यह शादी लॉस वेगास हुई, जहां उनके परिवार के लोग और कुछ खास दोस्त शामिल थे। बता दें बिलबोर्ड म्यूज़िक अवॉर्ड 2019 को अटेंड करने के बाद दोनों लास वेगस स्थित वेडिंग हॉल पहुंचे और वहां उन्होंने क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी रचाई।

हालांकि जो और सोफी के परिवार द्वारा अभी तक दोनों की कोई भी तस्वीर शेयर नहीं की गई है, लेकिन दोनों के फैन पेज से एक तस्वीर पोस्ट की गई है, जिसमें सोफी दुल्हन के लिबास में खड़ी हैं और उनके सामने जो जोनस खड़े हैं। यह तस्वीर सोफी के पीछे से खीची गई है, जिसमें सोफी का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। इस शादी में सोफी के साथ प्रियंका चोपड़ा और डेनियल जोनस भी मौजूद थी। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जो जोनस और सोफी टर्नर शादी की कसमें खाते नजर आ रहे हैं। 

बता दें कि शादी से पहले जो ने अपने भाइयों के साथ Billboard Music Awards में परफॉर्म किया और यह परफॉर्मेंस रीयूनियम के बाद जोनस ब्रदर्स का यहां पहला परफॉर्मेंस था। जब ये लोग इस अवॉर्ड शो में परफॉर्म कर रहे थे तो किसी को यह भनक तक नहीं लगी कि जो और सोफी इसके तुरंत बाद शादी करने जा रहे हैं। शादी से पहले कपल ने लंबा वक्त साथ गुजारा और उसके बाद साल 2017 में दोनों ने सगाई कर ली थी। 

प्रियंका और सोफी की बॉन्डिंग बहुत अच्छी है। प्रियंका और निक की शादी में सोफी भी शामिल हुई थी। इस दौरान उन्होंने हरे रंग का लहंगा पहना था और वे बहुत खूबसूरत लग रही थीं। सोफी और जॉय ने अपने रिश्ते को हमेशा सीक्रेट रखा, लेकिन अक्सर दोनो साथ नजर आते रहे। दोनो एक दूसरे के प्रति काफी सीरीयस रहे हैं। अब फैंस को दोनों की खूबसूरत तस्वीरों का इंतजार है। 

Created On :   3 May 2019 4:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story