जॉन्हवी कपूर ने साझा की सन किस्ड फोटो

Johnhvi Kapoor shared sun kissed photo
जॉन्हवी कपूर ने साझा की सन किस्ड फोटो
जॉन्हवी कपूर ने साझा की सन किस्ड फोटो

मुंबई, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री जॉन्हवी कपूर ने एक फोटो साझा की है, जिसमें वे सूर्य को चूमती सी नजर आ रही हैं। उनके फोटो को प्रशंसक और फॉलोअर्स बहुत पसंद कर रहे हैं।

जान्हवी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर यह तस्वीर साझा की है। इस फोटो में, सूरज की किरणें उनके चेहरे की चमक में इजाफा कर रही हैं।

अभिनेत्री जान्हवी कपूर के बचपन का यह फोटो उनकी मां दिवंगत सुपरस्टार श्रीदेवी द्वारा कुछ साल पहले पोस्ट की गईं थी। यह फोटो गुरुवार को ट्रेंड कर रही थी।

2016 में श्रीदेवी ने ट्विटर पर जो तस्वीर पोस्ट की थी उसमें जान्हवी एक छोटी बच्ची के रूप में हैं। वह लाल बिंदी और एक सोने की चेन से खेलती हुई बहुत प्यारी लग रही हैं।

हाल ही में, जान्हवी ने 2006 की फिल्म उमराव जान के लोकप्रिय गाने सलाम को री-क्रिएट किया था।

जान्हवी इंस्टाग्राम पर जेपी दत्ता की फिल्म के गाने सलाम पर कथक करती नजर आईं। यह गीत मूल रूप से ऐश्वर्या राय बच्चन पर फिल्माया गया था।

जान्हवी अब गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल, रूहीअ़फ्जा तख्त और दोस्ताना 2 में दिखाई देंगी।

Created On :   24 April 2020 3:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story