PARTY: शादी से पहले काम्या की बैचलर पार्टी, गर्लगैंग के साथ मचाया धमाल, देखें इनसाइड फोटोज

Kamyas bachelorette party before marriage, sparked off with girlgang, see inside photo
PARTY: शादी से पहले काम्या की बैचलर पार्टी, गर्लगैंग के साथ मचाया धमाल, देखें इनसाइड फोटोज
PARTY: शादी से पहले काम्या की बैचलर पार्टी, गर्लगैंग के साथ मचाया धमाल, देखें इनसाइड फोटोज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस काम्या पंजाबी जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड शलभ दांग संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। उनकी शादी को लेकर उनके घरवालों के साथ-साथ उनके फैंस भी काफी उत्साहित हैं। काम्या की शादी की तैयारियां भी जोरों पर चल रही हैं। शादी से पहले काम्या अपनी गर्ल गैंग के साथ काफी खास अंदाज में बैचलर पार्टी को एन्जॉय की। अदाकारा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बैचलर पार्टी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो अपनी गर्लगैंग के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं।

सजाया गया था स्टेज
काम्या की बैचलर पार्टी के लिए बेहद खूबसूरत तरीके से स्टेज सजाया गया था, जिस पर लिखा था- ब्राइड टू बी..। 

यह खबर भी पढ़ें: TRAILER RELEASE: Fast Furious 9 का ट्रेलर रिलीज, फैमिली ट्विस्ट के साथ चकरा देने वाला कार एक्शन

पार्टी में काम्या की धमाकेदार एंट्री
स्टेज से काम्या पंजाबी ने पार्टी में धमाकेदार एंट्री मारी। काम्या अपनी एंट्री के दौरान धाकड़ अवतार में नजर आईं। काम्या अपनी बैचलर पार्टी में रेड स्कर्ट और ब्लैक टॉप में बेहद बोल्ड और स्टनिंग लग रही थी। काम्या ने अपनी लुक को एक खूबसूरत नेक पीस, नथनी के साथ कंप्लीट किया था। बालों में हाई बन बनाकर काम्या ने उसे गजरे से सजाया था। 

 

 

यह खबर भी पढ़ें: REALITY SHOW: डांस प्लस में कंटेस्टेंट का ब्लाइंड डांस देख हो जाएंगे दंग, जजों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

बॉयफ्रेंड संग काम्या की है दूसरी शादी
बता दें कि शलभ के साथ काम्या की ये दूसरी शादी है। काम्या की पहली शादी बिजनेसमैन बंटी नेगी से हुई थी, लेकिन ये शादी लंबी चल नहीं पाई थी। और कुछ सालों बाद उनका तलाक हो गया था। पहले पति से काम्या को एक बेटी भी है। वहीं, काम्या के होने वाले पति यानि शलभ दिल्ली के रहने वाले हैं और वो हेल्थकेयर इंडस्ट्री से जुड़े हैं।

Created On :   2 Feb 2020 11:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story