कंगना रानोट ने खोल दी महेश भट्ट की असलियत! बताया क्या है भट्ट का असली नाम, पूछा सवाल इतनी खूबसूरत पहचान क्यों छुपा रहे हैं?

Kangna told the real name of Mahesh Bhatt, said - Why are you hiding your real identity after having such a beautiful name?
कंगना रानोट ने खोल दी महेश भट्ट की असलियत! बताया क्या है भट्ट का असली नाम, पूछा सवाल इतनी खूबसूरत पहचान क्यों छुपा रहे हैं?
महेश भट्ट नहीं असलम! कंगना रानोट ने खोल दी महेश भट्ट की असलियत! बताया क्या है भट्ट का असली नाम, पूछा सवाल इतनी खूबसूरत पहचान क्यों छुपा रहे हैं?

डिजिटल डेस्क,मुंबई।  बॉलीबुड अभिनेत्री कंगना रानोट हमेशा अपने बयानों को लेकर चर्चा में बनी रहती है। अब एक फिर उन्होंने फिल्म निर्माता महेश भट्ट के असली नाम को लेकर तंज कसा है। कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से महेश के पुराने वीडियो को शेयर करते हुए कहा है कि उनका असली नाम असलम है। तो आखिर वह अपने खूबसूरत नाम को क्यों छुपा रहे हैं। कंगना इससे पहले भी कई बार महेश भट्ट पर निशाना साध चुकी है। बता दें कंगना  ने महेश भट्ट के जिस वीडियो को शेयर किया है उसमें वह कह रहे हैं कि डरा हुआ आदमी मुसलमान नहीं हो सकता। 

महेश भट्ट के जिस वीडियो को कंगना रानोट ने शेयर किया है यह वीडियो जमीएत एहले हदीस, मुंबई के एक कार्यक्रम का है। इसी को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा - बड़ी ही शालीनता भरे अंदाज में महेश लोगों को हिंसा के लिए उकसा रहे हैं।  बता दें वीडियो का  जिक्र कंगना ने किया है उसमें महेश भट्ट कह रहे हैं कि भाई जरा शिद्दत को जगाइए। मैनें इस्लाम के बारे में जितना भी पढ़ा है। उससे मुझे एक ही बात समझ में आई कि डरा हुआ आदमी मुसलमान नहीं हो सकता। 

महेश भट्ट ने वीडियो में आगे कहा कि जहां डर है वहां इस्लाम नहीं और जहां पर इस्लाम है वहां डर नहीं। जैसे जहां पर रोशनी होती है वहां अधेरा नहीं हो सकता। उन्होंने आगे एक हदीस का जिक्र करते हुए कहा कि मदद कर। अपने भाई की मदद कर वो मजलूम हो तो मदद कर और जालिम हो तो भी मदद कर।   

कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में पोस्ट करते हुए लिखा कि सोनी राजदान से दूसरी शादी करने के लिए महेश भट्ट ने अपना धर्म बदला है। कंगना ने आगे लिखा कि उनका असली नाम असलम है जो बहुत ही खूबसूरत है। मुझे समझ नहीं आ रहा कि वह अपनी असली पहचान छुपा क्यों रहे हैं। उनको असली नाम का इस्तेमाल करना चाहिए।  

बता दें कंगना इससे पहले भी कई बार महेश भट्ट पर कई आरोप लगा चुकी हैं। वह हमेशा से उनको मूवी माफिया का टैग देती आई है। 

 

Created On :   5 Sep 2022 10:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story