भोजपुरी एक्टर राजा चौधरी ने की पुलिसकर्मी से बदसलूकी, नशे में धुत थे एक्टर 

भोजपुरी एक्टर राजा चौधरी ने की पुलिसकर्मी से बदसलूकी, नशे में धुत थे एक्टर 

डिजिटल डेस्क, कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता राजा चौधरी ने नशे में धुत होकर पुस थाने में हंगामा कर दिया। दरअसल कानपुर में उनकी आगामी फिल्म भोजपुरी फिल्म ‘संगम रिश्तों का" की शूटिंग चल रही थी। इसी दौरान नशे में धुत अभिनेता राजा चौधरी ने यूनिट के लोगों से अभद्रता शुरू कर दी। जब यूनिट के लोगों ने उनके इस बर्ताव का विरोध किया तो उन्होंने कैमरामैन के साथ ही कई और लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद फिल्म के प्रोड्यूसर ने मामले की शिकायत बिठूर पुलिस से की। मौके पर पहुंची पुलिस ने नशे में धुत एक्टर को गिरफ्तार कर लिया।

क्या है पूरा मामला 

26 मई से फिल्म निर्देशक संजीव चड्ढा और सर्वेश ठाकुर ने टीम के साथ बिठूर में फिल्म की शूटिंग शुरू की थी। टीम और अभिनेता राजा चौधरी बिठूर के नाराराव पार्क स्थित कॉटेज में रहते हैं। पुलिस के मुताबिक तहकीकात में पता चला है कि राजा को पहले फिल्म में खलनायक की भूमिका दी गई थी, लेकिन बाद में लीड रोल दिया गया। पुलिस के मुताबिक कुछ दिन पहले राजा ने एक कैमरा मैन के साथ मारपीट की थी। इसके बाद वह काम छोड़कर चला गया। शुक्रवार शाम कार्टेज में बैठकर राजा ने शराब पी। उसी दौरान मुंबई निवासी कैमरामैन राजू आर दुबे से उसका किसी बात पर विवाद हो गया। इस पर राजा ने कैमरा मैन को कांच का गिलास फेंककर मार दिया, जिससे उसका सिर फट गया। यूनिट के लोगों के एकजुट होने पर राजा बिठूर थाने पहुंच गया। वहां हंगामा किया। पीछे से थाने पहुंचे कैमरामैन ने पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताया और राजा के खिलाफ शिकायत दर्ज की।

 


पुलिस से भी की बदसलूकी  

थाने में राजा ने पुलिसकर्मियों के साथ भी जमकर बदसलूकी की। राजा ने थाने में घूम-घूमकर गाली-गलौज की। जिसके बाद पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए स्थानीय सीएससी में भेजा। यहां पर शराब पीकर होश खो चुके अभिनेता राजा चौधरी ने डॉक्टरों के साथ अभद्रता की। विरोध करने पर उसने स्वास्थ्यकर्मियों से भी मारपीट और गाली गलौच की।

पुलिस बनी मूकदर्शक

मामला हाईप्रोफाइल होने की वजह से पुलिस राजा की गाली-गलौज और बदसलूकी बर्दाश्त करती रही। फिलहाल के पुलिस अधिकारी मामले में उचित कार्रवाई करने की बात कर रहे हैं।

राजा से जुड़े हैं कई विवाद 

ये कोई पहला माला नहीं है जिसमें राजा ने बदसलूकी की हो। राजा इसके पहले भी कई बार नशे में धुत होकर हंगामा कर चुके हैं। राजा पर पहले में बदसलूकी, मारपीट जैसे मामले दर्ज किए गए हैं। 

Created On :   2 Jun 2018 4:29 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story