कपिल शर्मा और गिन्नी की शादी के पहले की रस्में शुरु

Kapil Sharma and Ginnis before marriage pre wedding festivities
कपिल शर्मा और गिन्नी की शादी के पहले की रस्में शुरु
कपिल शर्मा और गिन्नी की शादी के पहले की रस्में शुरु

डिजिटल डेस्क,जालंधर। शादियों के इस सीजन में दीपवीर, और प्रियंका-निक के बाद अब कपिल शर्मा की शादी उनकी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ के साथ 12 दिसंबर को होने जा रही है। कपिल की शादी के पहले के फंक्शन्स की शुरुआत हो चुकी है। सोमवार को गिन्नी के घरवालों ने अखंड पाठ कराया। अखंड पाठ के साथ ही गिन्नी की चूड़ा सेरेमनी भी रखी गई थी। 

जानिए आगे : 
सोमवार को गिन्नी के घर पर अखंड पाठ कराया गया। अखंड पाठ के साथ ही गिन्नी की चूड़ा सेरेमनी भी रखी गई थी। अखंड पाठ के दौरान गिन्नी ने पर्पल कलर का शरारा पहना था। वहीं, चूड़ा सेरेमनी में वे लाल रंग का हैवी शरारा पहने दिख रही हैं। गिन्नी अपनी सहेलियों के साथ फंक्शन में डांस करते हुए एंट्री लेती नजर आईं। बाद में सहेलियों ने उन्हें चूड़ा पहनाया। 

चूड़ा सेरेमनी में कपिल की नमौजूदगी :
हालांकी इस फंक्शन में कपिल अपने बिजी शेड्यूल के चलते नजर नहीं आए क्योंकी कपिल एक बार फिर टीवी पर कमबैक करने की तैयारियों में लगे हुए हैं।

कपिल शर्मा की शादी की गेस्ट-लीस्ट :
कपिल की गेस्ट लीस्ट में सुनील ग्रोवर को भी भी इनवाइट किया गया है। मीडीया रिपोर्टस् के अनुसार कपिल खुद सुनील ग्रोवर को अपनी शादी का कार्ड देने गए थे। 
इस पर सुनील ने भी शादी में आने के लिए हांमी भरी। कपिल और सुनील के बीच कुछ समय पहले विवाद भी हुआ था। कपिल की गेस्ट लिस्ट में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, शाहरुख खान, सलमान खान जैसे सेलेब्स के नाम भी शामिल हैं

कपिल शर्मा की शादी में स्मार्टकार्ड से मिलेगी एंट्री :
कपिल अपनी शादी में सिक्योरिटी का पूरा ध्यान रख रहे हैं। कपिल ने अपनी शादी का जो कार्ड भेजा है उसके साथ एक स्मार्ट कार्ड भी अटैच है। इस स्मार्टकार्ड को स्कैन करने के बाद गेस्ट को एंट्री दी जाएगी। गौरतलब है कि इसी तरह की व्यवस्था दीपिका और रणवीर की शादी में भी थी। कहा जा रहा है कि कपिल ने शादी में सिक्योरिटी अरेंजमेंट पर 15 लाख रुपए से ज्यादा खर्च किए हैं।

मेन्यू में 100 ज्यादा डिशेज :
मीडीया की जानकारी के अनुसार, कपिल की शादी में वेज और नॉन वेज दोनों तरह की डिशेज होंगी। शादी में पंजाबी फूड के अलावा 100 से ज्यादा व्यंजन  भी परोसे जाएंगे।
कपिल की शादी से पहले 10 दिसंबर को माता का जागरण होगा। इसमें पॉपुलर सिंगर और कपिल की खास दोस्त ऋचा शर्मा और मास्टर सलीम परफॉर्म करेंगे। 11 दिसंबर को मेहंदी और कॉकटेल पार्टी होगी।

Created On :   4 Dec 2018 1:24 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story