करण जौहर ने जारी किया बयान 'कॉफी विद करण' की नहीं होगी वापसी, फैंस ने ऐसे किया रिएक्ट

Karan Johar issued a statement that Koffee with Karan will not return, fans reacted like this
करण जौहर ने जारी किया बयान 'कॉफी विद करण' की नहीं होगी वापसी, फैंस ने ऐसे किया रिएक्ट
कॉफी विद करण करण जौहर ने जारी किया बयान 'कॉफी विद करण' की नहीं होगी वापसी, फैंस ने ऐसे किया रिएक्ट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने फिल्ममेकर करण जौहर अपनी फिल्मों से सभी का दिल जीतते हैं। वहीं करण का हिट टॉक शो "कॉफी विद करण" भी दर्शकों को काफी पसंद आता है। इस शो दर्शक सेलेब्स की लाइफ को और बेहतर तरीके से जान पाते हैं। सेलेब्स उनकी निजी जिंदगी के बारे में शो पर कई बाते भी बातते नजर आते हैं। बता दें कि, जो फैंस इस शो के अगले सीजन के लिए फैंस बेस्ब्री से इंतजार कर रहें थे उनके लिए एक बुरी खबर सामने आई हैं। हाल ही में खबर आई थी कि करण सीजन 7 के साथ वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन आज सुबह ही शो को लेकर सोशल मीडिया पर करण ने एक आधिकारिक बयान जारी किया कि उनका शो वापस नहीं आ रहा है।

करण ने शेयर किया पोस्ट 
अपने शो को लेकर करण जौहर ने एक ऑफिसियल स्टेटमेंट जारी किया है, जसमें लिखा है, "हैलो, 6 सीजन तक, कॉफी विद करण मेरे और आपके लाइफ का एक हिस्सा रहा है। मुझे लगता है कि हमने एक इम्पैक्ट डाला है और यहां तक कि पॉप कल्चर की हिस्ट्री में अपनी जगह बनाई है। और इसलिए मैं भारी मन से घोषणा कर रहा हूं कि कॉफी विद करण वापस नहीं आएगा। - करण जौहर।" करण ने बयान के नीचे एक कैप्शन भी दिया है। जिसमें लिखा था, "इंपॉर्टेंट एनाउन्समेंट"। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

फैंस ने जताया दुख
करण जौहर के बयान शेयर करने के तुरंत बाद, फैंस ने निराशा जताना शुरू कर दिया। एक फैन ने कमेंट किया, "यह वाकई दुखद है !! KWK कई लोगों के लिए एक खुशी का माध्यम था और हमेशा रहेगा।" यहां तक कि बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर ने भी सैड चेहरे वाला और टूटे हुए दिल वाले इमोजी को शेयर किया। 

इस बीच वर्क फ्रंट की बात करें तो, करण जौहर फिलहाल आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के साथ "रॉकी और रानी की प्रेम कहानी" की शूटिंग में बिजी हैं। यह फिल्म 10 फरवरी, 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।
 

Created On :   4 May 2022 7:18 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story