झूठ बोलकर इंजीनियरिंग में लिया था एडमिशन, एक कमरे में 12 लोगों के साथ रहते थे एक्टर कार्तिक आर्यन

Karthik Aryan is celebrating his 32nd birthday today
झूठ बोलकर इंजीनियरिंग में लिया था एडमिशन, एक कमरे में 12 लोगों के साथ रहते थे एक्टर कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन बर्थडे झूठ बोलकर इंजीनियरिंग में लिया था एडमिशन, एक कमरे में 12 लोगों के साथ रहते थे एक्टर कार्तिक आर्यन

डिजिटल डेस्क मुंबई। फिल्म जगत में अपनी बहतरीन आदाकारी के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर कार्तिक आर्यन आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहें हैं। कार्तिक ने अपने हुनर के दम पर सभी के दिल में जगह बनाई है। कार्तिक आर्यन का जन्म मध्यप्रदेश के ग्वालियर में  22 नवम्‍बर 1990 को हुआ था। कार्तिक का पूरा नाम कार्तिक तिवारी था जिसे उन्‍होंने बाद में कार्तिक आर्यन कर लिया। कार्तिक के माता और पिता दोनों ही डॉक्‍टर हैं। बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के कार्तिक ने अपनी शानदार एक्टिंग और कड़ी मेहनत के बाद आज ये मुकाम हासिल किया है। कार्तिक ने कई हिट फिल्मों में बेहतरीन रोल प्ले किया है जिसके बाद से वे सभी के फेब्रेट एक्टर बन गये हैं। लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कार्तिक को कड़े संघर्ष का सामना करना पड़ा। आईये जानते हैं उनसे जुड़े कुछ किस्सों के बारे में- 

घर पर झूठ बोलकर इंजीनियरिंग में लिया था एडमिशन
फिल्म जगत के यंग एक्टर कार्तिक आर्यन ने एक्टिंग में अपनी रुचि के बारे में घर वालों को नहीं बताया था। अभिनेता कभी भी फिल्म इंडस्ट्री में आने के लिए घर से नहीं निकले थे। दरअसल, कार्तिक आर्यन ने अपने घरवालों से अपने एक्टर बनने का सपना छिपाने के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन लिया था। उन्होंने नवी मुंबई के एक कॉलेज में एडमिशन लिया था, लेकिन कार्तिक को एक्टर बनना था।  कॉलेज के टाइम पर ही उन्होंने मॉडलिंग करनी शुरू कर दी थी। कार्तिक ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था, कि वे कालेज की पढ़ूाई के साथ- साथ  फिल्मों के ऑडिशन देने भी जाते थे। कार्तिक एक्टिंग की बारीकी सीखने के लिए एक्टिंग स्कूल भी गए। बता दें कि, कार्तिक ने मुंबई आने के बाद  3 साल तक स्ट्रगल किया। फिल्मों में अपना करियर ढूंढने के बारे में कार्तिक ने अपने घर वालों को तब बताया जब उन्हें उनकी पहली फिल्म “प्यार का पंचनामा” मिली। 

एक कमरे में 12 लोगों के साथ रहते थे कार्तिक 
आज भले ही कार्तिक ऐसे मुकाम पर हैं जहां उन्हें किसी चीज की कमी नहीं है लेकिन एक समय ऐसा था जब वह मुंबई फिल्मों में काम की तलाश के लिए निकले थे तब सबकुछ अलग था। कार्तिक के बताया था कि, उनके पास पैसे नहीं हुआ करते थे और वह अक्सर नवी मुंबई से मुंबई तक लोकल ट्रेन में बिना टिकट सफर किया करते थे। यहीं नहीं स्ट्रगल के दिनों में कार्तिक लगभग 12 लोगों के साथ रूम शेयर करके रहते थे। 

रिजेक्शन ने किया था परेशान 
कार्तिक आर्यन ने बताया था कि चाहे आज उनके पास फिल्मों की लाइन लगी रहती हो, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उन्हें छोटे-मोटे ऑडिशंस तक में रिजेक्ट कर दिया जाता था। एक बार कार्तिक ने किसी डियोड्रेंट के लिए ऑडिशन दिया था जिसमें उन्हें ऑडिशन के लिए अंदर भी नही जाने दिया गया था। उन्हें बाहर से देखकर ही रिजेक्ट कर दिया गया था। कार्तिक को तीन साल तक ये रिजेक्शन झेले लेकिन, उन्होनें हार नही मानी और कड़ी मेहनत के बाद साल 2011 में उन्हें एक्टिंग का मौका मिला। फिल्म में शानदार एक्टिंग के बाद कार्तिक के लिए फिल्मों की लाइन लग गई। 

फिल्मी करियर 
कार्तिक ने हिंदी सिनेमा में फिल्म प्यार का पंचनामा से एंट्री मारी थी। यह फिल्म 2011 की जबरदस्त फिल्म साबित हुई थी। इसके बाद से अब तक कार्तिक कई बॉलीवुड फिल्‍मों में अभिनय कर चुकें हैं। जिनमें से सोनू के टीटू की स्‍वीटी, लुका छुपी और पति पत्नी और वो, धमाका आदि। अभी हाल ही में वे फिल्म भूल भूलईया 2 में नजर शानदार एक्टिंग करते हुए नजर आए थे। इस समय भी कार्तिक के पास कई फिल्में हैं, जिनमें "फ्रेडी" और "शहजादा" का नाम शामिल है।  

Created On :   22 Nov 2022 4:46 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story