मटक मटक गाने में साथ दिखे खेसारी लाल यादव और सपना चौधरी, दोनों के अंदाज देख फैंस हुए कायल

Khesari Lal Yadav and Sapna Chaudhary were seen together in the song Matak Matak, fans were impressed with the swag
मटक मटक गाने में साथ दिखे खेसारी लाल यादव और सपना चौधरी, दोनों के अंदाज देख फैंस हुए कायल
हरियाणवी सॉन्ग का टीजर रिलीज मटक मटक गाने में साथ दिखे खेसारी लाल यादव और सपना चौधरी, दोनों के अंदाज देख फैंस हुए कायल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का सिंगर और डांसर सपना चौधरी के साथ नया गाना आने वाला है,जबकि गाने के टीजर में ये दोनो साथ में कमर मटकाते नजर आ रहे है। इसे देखकर फैंस काफी इंप्रेस हो गए है। गौरतलब है कि सपना चौधरी और खेसारी लाल यादव की जोड़ी पहली बार एक साथ किसी म्यूजिक वीडियो में साथ दिखाई दे रही है। हालांकि मटक मटक गाने के रिलीज होने में अभी थोड़ा समय है, जिसको लेकर फैंस काफी एक्साईटेड दिख रहे हैं। 

मटक-मटक गाने का टीजर हुआ आउट 

इस गाने में एक तरफ भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव हैं तो दूसरी तरफ हरियाणा की शान सपना चौधरी हैं और जब सुपरस्टार्स की जोड़ी एक साथ आती है तब बवाल होना तो लाजमी है। इस हरियाणवी सॉन्ग के टीजर रिलीज होते ही दर्शकों ने बहुत प्यार दिया। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि टीजर के आउट होने के 8 घंटे से भी कम समय में 3 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे देख लिया है। देखें वीडियो ...

 

फैंस दे रहे हैं तरह-तरह के रिएक्शन्स 

सपना चौधरी और खेसारी लाल यादव के गाने के टीजर पर उनके फैंस तरह- तरह के प्रतिक्रियाएं दे रहे है। एक फैन ने लिखा,"इनके आवाज में जरूर कोई जादू है तवे तों करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं।वहीं एक दूसरे ने लिखा कि उत्कृष्ट गीत, मनमोहक प्रदर्शन और प्यारा वास्तविक अभिनय, इस गीत को एकजुट करता है। यह गीत हरियाणवी संस्कृति का ऐसा बेहतरीन उदाहरण है सुंदरता से लेकर प्रतिभा तक सब कुछ इतने सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया गया है इस गीत को सुनते हुए न केवल आवाज, संगीत और गीत सभी मिलकर दिल को पिघला देते हैं।

मटक-मटक गाने के टीजर में सपना चौधरी और खेसारी लाल यादव दमदार अभिनय का प्रदर्शन करते नजर आ रहे है। गाने में सपना चौधरी लहंगा चोली में नजर आ रही हैं वहीं खेसारी लाल यादव कुर्ता पायजामा में दिख रहे हैं। पॉपुलर सिंगर विश्वजीत चौधरी ने गाने को गाया है। वहीं इस गाने को अमीन बरोदी ने लिखा है। टीजर आने के बाद फैंस के बीच गाने को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है और ऐसा स्वभाविक है। भोजपुरी सिनेमा के पॉपुलर स्टार खेसारी लाल यादव और हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी को एक साथ देखना फैंस के लिए सपने सच होने जैसा है। 

Created On :   17 Aug 2022 3:05 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story