धमाल मचा रहा खेसारीलाल यादव का गाना‘दुपट्टा कतल करे‘, टॉप 10 में कर रहा ट्रेंड 

khesari lal yadav song dupatta katal kare top 10 trending
धमाल मचा रहा खेसारीलाल यादव का गाना‘दुपट्टा कतल करे‘, टॉप 10 में कर रहा ट्रेंड 
भोजपुरी धमाल मचा रहा खेसारीलाल यादव का गाना‘दुपट्टा कतल करे‘, टॉप 10 में कर रहा ट्रेंड 

डिजिटल डेस्क,मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के जाने माने अभिनेता और गायक खेसारीलाल यादव का नया गाना ‘दुपट्टा कतल करे’ने यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है। "सारेगामा हम भोजपुरी" पर खेसारीलाल यादव का गाना‘दुपट्टा कतल करे’रिलीज हुआ है। गाने को लेकर खेसारी लाल यादव बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, "उनके इस गाने पर कोई भी झूमने को मजबूर हो जायेगा। उन्होंने बताया कि यह गाना उन्होंने भी मेकिंग के दौरान खूब एन्जॉय किया है, इसलिए उम्मीद भी है कि लोगों को यह खूब पसंद आने वाला है।" गौरतलब है कि खेसारीलाल यादव के साथ इस गाने के म्यूजिक वीडियो में उनके साथ मोहिनी वार्ष्णेय भी नजर आ रही है। गाने के म्यूजिक डायरेक्टर रवि राज देवा हैं, लिरिक्स श्याम आज़ाद का है। डायरेक्टर बिभांशु तिवारी है, कोरियोग्राफर लकी विश्वकर्मा हैं और डीओपी वेंकट महेश हैं। 

(वार्ता)

वीडियो- Saregama Hum Bhojpuri


 

Created On :   30 Aug 2021 8:27 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story