ट्रेंडिग स्टार खेसारी लाल यादव का गाना रिलीज होते ही हुआ सुपरहिट, महज 24 घंटे के अंदर मिले 8 मिलियन व्यूज, फैंस ने कहा- आपके बिना भोजपुरी है सूना

भोजपुरी सिनेमा ट्रेंडिग स्टार खेसारी लाल यादव का गाना रिलीज होते ही हुआ सुपरहिट, महज 24 घंटे के अंदर मिले 8 मिलियन व्यूज, फैंस ने कहा- आपके बिना भोजपुरी है सूना

डिजिटल डेस्क,पटना। भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपने फैंस के बीच अपने गानों और फिल्मों की वजह से हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। भोजपुरी स्टार अपने फैंस के लिए नए-नए सॉन्ग रिलीज करते रहते हैं। हाल ही में सुपरस्टार का एक गाना रिलीज हुआ है, जो फैंस के बीच खूब लोकप्रिय हो रहा है। दरअसल, स्टार का यह गाना पिछले साल रिलीज हुए "झगड़ा" सॉन्ग का न्यू वर्जन है। नए गाने का बोल "झगड़ा 2.0" है। खेसारी लाल यादव के फैंस गाने पर अपना खूब प्यार बरसा रहे हैं और सुपरस्टार की तारीफ में खूब कमेंट्स भी कर रहे हैं।

रिलीज होते ही हुआ हिट

खेसारी लाल यादव गाने में काफी स्टाईलिश लुक में दिखाई दे रहे हैं। गाने में उनकी बॉन्डिग भोजपुरी एक्ट्रेस क्वीन शालिनी के साथ जबरदस्त नजर आ रही है। गाने को कल यानि 9 जनवरी को "सारेगामा हम भोजपुरी यूट्यूब" चैनल पर रिलीज किया गया था। जिसके बाद से ही यह गाना ट्रेंडिग में बना हुआ है। महज 24 घंटे के अंदर इस गाने ने रिकॉर्ड तोड़ व्यूज बटोरे हैं। यूट्यूब पर इसे अब तक 7.7 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं गाने को 3.5 लाख से ज्यादा लोगों ने लाईक किया है। खेसारी लाल यादव के गाने ने अपना जलवा बरकार रखते हुए यूट्यूब पर नंबर तीन पर ट्रेंड कर रहा है।   

फैंस ने बांधे तारीफों के पुल

इस गाने को खेसारी लाल यादव और नेहा राज ने गाया है। जिनकी खूबसूरत आवाज की तारीफ फैंस जमकर कर रहे हैं। इस गाने के बोल कृष्णा बेदर्दी ने लिखा और डॉयरेक्ट भी किया है। फैंस अपने स्टार के गाने सुनकर फूले नहीं समा रहे हैं। फैंस खेसारी की तारीफ में यूट्यूब के कमेंट सेक्शन जमकर कमेंट कर रहे हैं। उनके एक फैंस ने लिखा, केसारी जैसा भोजपुरी में कोई नहीं है। सरोज नाम के एक अन्य यूजर ने लिखा कि "यह गाना सुनकर दिल खुश हो गया आप ऐसे ही बढ़ो आगे खेसारी भाई जी लव यू"। वहीं दिव्यांशु नाम के यूजर ने लिखा "गीता से ज्ञान मिला रामायण से राम मिले भाग्य से हिन्दु धर्म मिला किस्मत से हिन्दुस्तान मिला और भोजपुरी से खेसारी मिले"। ऐसे न जाने कितने ही फैंस जिन्होंने खेसारी की तारीफों में पुल बांधे हैं। 

पहला वर्जन हो चुका है हिट 

इससे पहले बीते साल में रिलीज हुआ  "झगड़ा" सॉन्ग भी खूब हिट हुआ था। फैंस ने इस गाने पर भी भरपूर प्यार लुटाया था। बिहार और यूपी में ये गाना शादियों की शान बन गया था। यूट्यूब पर इस गाने को अबतक करोड़ो व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने गाया था।


 

Created On :   10 Jan 2023 2:10 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story