भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के गाने ने मचाया धमाल, दो दिन में ही मिले लाखों व्यूज, फैंस ने बताया गाने को मास्टरपीस 

मनोरंजन भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के गाने ने मचाया धमाल, दो दिन में ही मिले लाखों व्यूज, फैंस ने बताया गाने को मास्टरपीस 

डिजिटल डेस्क,मुंबई। भोजपूरी इंडस्ड्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपने एंक्टिग से ज्यादा गानों के लिए फेमस हैं। उनके फैंस खेसारी के गाने के आने का बेसब्री से इंतेजार करते रहते है। खेसारी लाल यादव कई बार कह चुके हैं कि वो आज जहां भी मौजूद हैं वह अपने चाहने वालों के बदौलत ही हैं, मैने कभी नहीं सोचा था कि मैं इस मुकाम पर पहुंच पाऊंगा। उनके फैंस भी उनको बहुत पंसद करते हैं। खेसारी लाल के फैंस के लिए खुशशबरी है दो दिन पहले ही यादव के गाने को "सारेगामा हम भोजपूरी" पर रिलीज किया गया था। इस गाने का बोल है "तेल"। गाने में खेसारी लाल यादव के साथ भोजपूरी इंडस्ड्री में बेबाक माने जाने वाली अभिनेत्री यामिनी सिंह भी मौजूद हैं। गाने में दोनों स्टार्स की जबरदस्त केमेस्ट्री देखी जा सकती है। यामिनी सिंह गाने में लाल साड़ी में बहुत ही खूबसूरत लग रही है। दोनों स्टार्स पहले भी फैंस के बीच अपने गाने से तहलका मचा चुके हैं। गाने रिलीज होने के बाद से ही खेसारी लाल यादव और यामिनी सिंह चर्चा में बने हुए हैं।


हिट हुआ खेसारी का गाना

खेसारी व यामिनी सिंह के गाने की पॉपुलैरिटी का पता ऐसे लगाया जा सकता है कि यह गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। बता दें खेसारी लाल यादव का यह गाना नंबर दो पर फिलहाल ट्रेंड कर रहा है। जिसको देख फैंस काफी खूश नजर आ रहे हैं। वहीं, फैंस अपने स्टार की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। खेसारी लाल यादव के "तेल" गाने को यूट्यूब पर करीब दो दिनों में 8 मिलियन से यानि 80 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने को करीब चार लाख से ज्यादा लोगों ने लाईक किया है। इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने गाया है। जिसकी वजह से फैंस और पंसद कर रहे हैं।


फैंस बोले - मास्टरपीस है गाना

खेसारी लाल यादव अपने फिल्मों और गानों के जरिए फैंस के बीच हमेशा से छाए रहते हैं। अमूमन खेसारी के गाने रिलीज होते रहते हैं। रिलीज होते ही खेसारी के गाने टेंड्र करने लगता है। वहीं, फैंस अपने स्टार की आवाज को सुन कर गाने का लुत्फ उठा रहे हैं। सोशल मीडिया पर खेसारी के फैंस उनके आवाज को पंसद करते हुए लिख रहे है कि आपके जैसा गाना कोई नहीं गा सकता है। एक फैंस ने गाने को मास्टरपीस बताया तो दूसरे ने खेसारी के बारे में कहा कि भैया कोई आपको पीछे नहीं छोड़ सकता, आप भोजपूरी सिनेमा की आन-बान और शान हो। आप ऐसे ही आगे बढ़ते जाओ हम आपके साथ हैं। बता दें कि हाल ही में खेसारी लाल यादव आम्रपाली दुबे के साथ "फिल्म डोली सजा के रखना" में नजर आए थे। जिसमें दोनों की जोड़ी को काफी पंसद किया गया और फैंस ने फिल्म की काफी तारीफ भी की थी।
 

Created On :   21 Dec 2022 4:11 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story