एक-दूजे के हुए केएल राहुल और अथिया शेट्टी, फैंस के साथ शेयर की कपल फोटोज और वीडियो

kl rahul athiya shetty marriage update
एक-दूजे के हुए केएल राहुल और अथिया शेट्टी, फैंस के साथ शेयर की कपल फोटोज और वीडियो
केएल राहुल अथिया शेट्टी शादी अपडेट एक-दूजे के हुए केएल राहुल और अथिया शेट्टी, फैंस के साथ शेयर की कपल फोटोज और वीडियो

डिजिटल डेस्क मुंबई। केएल राहुल और अथिया शेट्टी शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल ने सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित बंगले में सात फेरे लिए। पूरा परिवार जश्न में डूबा हुआ है। शादी को बेहद ही कम लोगों में और प्राइवेटली किया जा रहा है। इस आलीशान शादी में बॉलीवुड और स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के कई सितारों ने शिरकत की। जिसमें क्रिकेटर ईशान शर्मा, अनुपम खेर और स्टार किड कृष्णा श्रॉफ को वेन्यू पर स्पॉट किया गया। अब सुनील शेट्टी ने शादी के बाद मीडिया से बात की मिठाईयां दी और बताया कि वे फादरइंलॉ बन गए हैं। अब दोनों ही सुपरस्टार्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की फोटोज शेयर की हैं। जबकि कपल का एक वीडियो भी सामने आया है।  

शादी में शानदार लुक में नजर आए सुनील शेट्टी

बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी ने वेंडिग के बाद मीडिया से मुलाकात की। उन्होंने पेस्टल पिंक कलर की धोती और कुर्ता पहना हुआ है। सुनील शेट्टी के साथ उनके बेटे अहान शेट्टी भी नजर आएं। अहान ने ऑफ वाइट कलर की शेरवानी पहनी हुई थी। दोनों ने पैपराजी को मिठाई दी। पैपराजी से बात करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा कि, दोनों की शीदी अच्छे से हो गई है वो केएल राहुल के ससुर बन गएं हैं लेकिन वे ससुर नहीं पिता बनना चाहते हैं। उन्होंने ये भी बताया कि अथिया और केएल राहुल की शादी का रिसेप्शन आईपीएल के बाद होगा।

शादी में पहुंचे ये सितारे

केएल राहुल और अथिया शेट्टी अब हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए हैं। कपल की शादी में बॉलीवुड के फेमस एक्टर अनुपम खेर भी आशिर्वाद देने के लिए पहुंचे। इसके अलावा अथिया की दोस्त और स्टार किड्स कृष्णा श्रॉफ और अंशुला कपूर भी शादी का हिस्सा बनने के लिए पहुंच गई हैं। कृष्णा श्रॉफ को वेन्यू पर स्पॉट किया गया। वहीं खेल जगत से क्रिकेटर ईशान शर्मा भी शादी में शामिल हुए। 

अजय देवगन ने कपल के लिए लिखा स्पेशल नोट

अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर सुनील शेट्टी और कपल के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अथिया और केएल राहुल की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मेरे प्रिय दोस्त सुनील शेट्टी और मेना शेट्टी को उनकी बेटी अथिया शेट्टी की के.एल. राहुल से शादी के लिए बधाई। कपल को मेरी तरफ से सुखद शादीशुदा लाइफ की शुभकामनाएं। और अन्ना इस मौके पर आपके लिए स्पेशल शाउट-आउट- अजय।'

4 बजे लेंगे सात फेरे

खबरों के अनुसार, राहुल और अथिया आज 4 बजें सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित बंगले में सात फेरे लेंगे। वहीं वे शादी के बाद शाम  6:30 बजे मीडिया से मुलाकात भी करेंगे। बता दें कि, राहुल और अथिया दोनों की फैमली कर्नाटका से ताल्लुक रखती है इसलिए कहा जा रहा है कि, शादी में गेस्ट्स को खाना प्लेट्स में नहीं, बल्कि केले के पत्तों में परोसा जाएगा। वहीं खाने में साउथ इंडियन डिश ही रखी जाएगीं।

संगीत का वीडियो हुआ वायरल

कल क्रिकेटर केएल राहुल और अथिया शेट्टी की मेंहदी संगीत सेरेमनी हुई। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में फूलों और लाइट्स में मंडप सजा हुआ दिखाई दे रहा है जिसमें सभी मेहमान बॉलीवुड गानों पर डांस करते नजर आ रहें हैं। वहीं इसी के साथ कपल के प्री-वेडिंग प्रोग्राम्स खत्म हो गए हैं। दोनों आज पूरे रिति रिवाज के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। 

सुनील शेट्टी ने मीडिया से की बात 
बता दें कि, अथिया-राहुल की शादी को बिल्कुल प्राइवेट रखा गया है। शादी की रस्मों के बीच सुनील शेट्टी मीडिया से बात करने पहुंचे थे। उनका कहना है कि कल शादी के बाद वो पूरे परिवार के साथ मीडिया से मिलेंगे। उन्होंने सभी का शुक्रिया अदा किया है। शादी से जुड़ी किसी भी इवेंट की फोटोज लीक न हो इसके लिए मीडिया को वैन्यू से काफी दूर रखा गया है। 

 प्री-वेडिंग प्रोग्राम्स

केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी के प्रोग्राम तीन दिन तक चलेंगे। तीन दिन में ही शादी की सभी रस्मों को पूरा किया जाएगा। खबरों के अनुसार आज 21 जनवरी को दोनों की हल्दी की रस्म को पूरा किया गया है। वहीं कल 22 जनवरी को दोनों की मेहंदी सेरेमनी रखी गई है। जिसमें सुनील शेट्टी और आहान शेट्टी दुल्हन अथिया के लिए स्पेशल डांस परफॉर्मेंस भी देंगे। कपल बड़े ही प्राइवेट तरीके से शादी कर रहे हैं। शादी में आने वाले महमानों के लिए भी कई रुल्स बनाए गए हैं। 

फूले से सजा सुनील शेट्टी का बंगला
सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि, केएल राहुल और अथिया की शादी का मंडप सज चुका है। मंडप को सफेद और पीले फूलों से सजाया गया है। सजावट को देखते हुए ये कहा जा सकता है कि दोनों 23 जनवरी को इसी बंगले में सात फेरे लेने वाले हैं। खबरों के अनुसार आज से दोनों की शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं। 

शादी में शामिल होंगे करीब सौ लोग
बता दें कि, दोनों की शादी की गेस्ट लिस्ट भी सामने आ चुकी है। शादी में केवल 100 लोगों को इनवाइट किया गया है। इन 100 लोगों में दोनों तरफ के फैमिली मेंबर्स और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। खबरें हैं कि, फिल्म इंडस्ट्री से किसी को भी शादी में नहीं बुलाया गया है। साथ ही शादी की फोटोज लीक ना हो इसलिए शादी में शामिल होने वाले मेहमानों से पहले ही उनका फोन जमा कर लिया जाएगा। बंगले आस पास सिक्योरिटी काफी टाइट रखी गई है। जिससे कोई भी शादी से जुड़ी कोई भी जानकारी लीक ना कर सके। 

मुंबई और बेंगलुरु में देंगे रिसेप्शन
खबरें आ रही हैं कि, कपल शादी के बाद मई में मुंबई और बेंगलुरु में रिसेप्शन देगें। जिसमें फिल्म इंडस्ट्री समेंत क्रिकेट जगत से जुड़े सभी लोगों को बुलाया जाएगा। बता दें कि, अभी राहुल घरेलू सीरीज में व्यस्त हैं। वे मई में IPL के खत्म होने के बाद सभी को शादी की एक ग्रेंड पार्टी देंगे। वहीं दोनों ने शादी को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।  

Created On :   22 Jan 2023 9:06 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story