फोर्ब्स के कवर पेज पर दिखेंगी काइली, खुद के दम पर खड़ा किया अंपायर

फोर्ब्स के कवर पेज पर दिखेंगी काइली, खुद के दम पर खड़ा किया अंपायर

डिजिटल डेस्क, मु्ंबई। सोशल मीडिया स्टार और रियलटी टीवी से शो बिज में कदम रखने वाली अमेरिकी स्टार काइली जेनर ने अब फोर्ब्स मैगजीन में भी अपनी जगह बना ली है। कार्डेशियन परिवार की सबसे छोटी बेटी काइली, फोर्ब्स मैगजीन के अगस्त एडिशन की कवरगर्ल हैं। वो दुनिया की उन कुछ महिलाओं में से एक बन गई हैं, जिन्होंने अपने दम पर अंपायर खड़ा किया है। महज 2 साल पहले मार्केट में आई उनकी कंपनी "काइली कॉस्मेटिक्स" की नेटवर्थ करीब 630 मिलियन डॉलर तक पहुंच गयी है। इससे वो 20 साल की उम्र में अमेरिका की सबसे कम उम्र में अरबपति महिला बन गईं हैं।

900 मिलियन की नेटवर्थ
फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक दो साल पहले फरवरी में काइली ने "काइली कॉस्मेटिक्स" नाम से ब्यूटी लाइन शुरू की जो अबतक 630 मिलियन डॉलर के प्रोडक्ट्स दुनियाभर में बेच चुकी है। टेलीविजन प्रोग्राम और बिजनेस से काइली की कंपनी की वैल्यू 900 मिलियन डॉलर हो हई है। काइली की कंपनी के पूरे शेयर्स उनके नाम पर ही हैं जिससे वो कंपनी की सोल प्रोप्राइटर भी हैं। उन्होंने कंपनी की शुरुआत लिपस्टिक और मैंचिंग किट से की थी।

मार्क जुकरबर्ग को कर सकती हैं पीछे
अगर इसी रफ्तार से काइली की कंपनी ने ग्रोथ की तो 2021 तक वो फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग को पछाड़कर दुनिया की सबसे कम उम्र की सेल्फ मेड बिलियनेयर बन जाएंगी। बता दें कि काइली अगले महीने 21 साल की हो जाएंगी।

अगले माह आने वाले फोर्ब्स के एडिशन में मैगजीन ने काइली जेनर को कवर पर रखकर उनके बारे में डिस्क्रिप्शन दिया है। इसमें उन्होंने लिखा है- "21 साल में वो सबसे कम उम्र की बिलियनेयर हैं। प्रसिद्धि के इस नए युग में उनका स्वागत कीजिए"। इस कवर को काइली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फोर्ब्स को इसके लिए शुक्रिया कहा है।

काइली को पहली बार टीवी शो "कीपिंग अप विथ द कार्डेशियन्स" में देखा गया था। वो सोशल मीडिया स्टार भी हैं और इंस्टाग्राम में उनके 110 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

Created On :   12 July 2018 5:53 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story