लॉकडाउन डायरी: अपने कैरम स्कील को शार्प कर रहे अनिल कपूर और उनकी पत्नी

Lockdown diary: Anil Kapoor and his wife sharpening their carrom skills
लॉकडाउन डायरी: अपने कैरम स्कील को शार्प कर रहे अनिल कपूर और उनकी पत्नी
लॉकडाउन डायरी: अपने कैरम स्कील को शार्प कर रहे अनिल कपूर और उनकी पत्नी

मुंबई, 8 मई (आईएएनएस)। लॉकडाउन के बीच अभिनेता अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता को अपना कैरम स्कील सुधारने का बहुत अधिक समय मिल गया है।

अनिल ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जहां दोनों को अपने कैरम खेल में व्यस्त देखा जा सकता है। एक फ्रेम में अभिनेता निशाना साधते हुए नजर आते हैं। वहीं एक और तस्वीर में दोनों बोर्ड गेम का आनंद ले रहे हैं। अनिल जिम बॉल पर बैठें नजर आ रहे हैं।

तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, और विजेता हैं.. मैं खुद।

वहीं पोस्ट के कैप्शन में अभिनेत्री सोनम कपूर ने कमेंट किया है, आप दोनों को बहुत याद कर रही हूं, आपको देखने का इंतजार नहीं कर पा रही हूं।

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्र ने लिखा, वाह, जिस तरह आप दोनों बैठे हो और तालमेल बिठा रहे हो, वह बेहद प्यारा है।

अभिनेती की अगली फिल्म तख्त है।

Created On :   8 May 2020 3:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story