लॉकडाउन डायरी : हनी सिंह बॉडी बनाते दिखे

Lockdown diary: Honey Singh seen making body
लॉकडाउन डायरी : हनी सिंह बॉडी बनाते दिखे
लॉकडाउन डायरी : हनी सिंह बॉडी बनाते दिखे

मुंबई, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए लगे लॉकडाउन के बीच पॉप स्टार यो-यो हनी सिंह अपने वजन और मासपेशियों पर काम कर इस लॉकडाउन का सबसे अधिक लाभ उठा रहे हैं, जिसका परिणाम काफी अच्छा दिख रहा है।

रैपर ने इंस्टाग्राम पर अपनी नए टोंड शरीर की तस्वीरें शेयर की हैं। उनका नया लुक प्रशंसकों को बहुत पसंद आ रहा है।

हनी सिंह ने शेयर तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, जैसा कि मैंने आपको बताया था कि कार्य प्रगति पर है।

रैपर अपने हालिया गीत लोका में भी काफी मोटा दिखाई दिए थे, लेकिन उनकी लॉकडाउन पोस्ट से ऐसा लगता है कि हनी सिंह अब उस छवि को बदलने के लिए तैयार हैं।

शेयर हुई टोंड शरीर की तस्वीर देखते ही उनके प्रशंसकों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं।

एक प्रशंसक ने टिप्पणी की, ओल्ड योयो जल्द ही आ रहा है!

एक अन्य प्रशंसक ने उन्हें प्रोत्साहित करते हुए कहा, आप हमेशा एक विजेता हैं!

Created On :   16 April 2020 3:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story