भगवान राम अच्छा फैसला देने वाले हैं : मनोज जोशी

Lord Ram is going to give good judgment: Manoj Joshi
भगवान राम अच्छा फैसला देने वाले हैं : मनोज जोशी
भगवान राम अच्छा फैसला देने वाले हैं : मनोज जोशी

बांदा, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। टीवी अभिनेता मनोज जोशी ने शुक्रवार को यहां कहा कि उत्सव मनाइए, भगवान राम अच्छा फैसला देने वाले हैं। जोशी यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान अयोध्या मसले पर आने वाले उच्चतम न्यायालय के फैसले का जिक्र कर रहे थे।

मूलरूप से गुजरात के रहने वाले मनोज जोशी ने चर्चित टीवी सीरियल चाणक्य में अहम किरदार निभा कर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। बांदा में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सकीर्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, अयोध्या मामले में उच्चतम न्यायालय में सुनवाई पूरी हो चुकी है। दीवाली आने वाली है, सभी लोग उत्सव मनाइए, भगवान राम अच्छा फैसला देने वाले हैं।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि श्रीराम जन्म भूमि करोड़ों हिंदुओं की आस्था का विषय है। नियति ने जो तय किया है, वही होने वाला है। दीवाली आने वाली है, हर घर में दीया जलाएं, उत्सव मनाएं। भगवान श्रीराम अच्छा फैसला देने वाले हैं।

-- आईएएनएस

Created On :   18 Oct 2019 12:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story