- Dainik Bhaskar Hindi
- Entertainment
- Manushi Chhillar Miss World 2017 want to film with aamir khan
दैनिक भास्कर हिंदी: Miss World मानुषी इस एक्टर के साथ करना चाहती हैं काम

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मिस वर्ल्ड 2017 बनने के बाद पहली बार मुंबई पहुंची मानुषी छिल्लर ने सोमवार को बड़ी बेबाक तरीके से मीडिया के सवालों का जवाब दिया। एक सवाल के जवाब में मानुषी ने कहा कि वे बॉलीवुड में आमिर खान के साथ फिल्म में काम करना चाहती हैं। हालांकि मानुषी ने बॉलीवुड में एंट्री को लेकर कहा कि अभी वे फिल्मों में काम नहीं करना चाहतीं। मानुषी ने बताया कि वे अभी अपने सोशल कैंपेन पर फोकस करना चाहती हैं और ग्रामीण महिलाओं में जागरुकता लाने के लिए काम करना चाहती हैं।
खूबसूरत बॉलीवुड एक्ट्रेस के बारे में पूछने पर मानुषी ने कहा कि बॉलीवुड में सभी एक्ट्रेस खूबसूरत हैं और किसी एक का नाम लेना कठिन है। मानुषी ने बताया कि वे बॉलीवुड में आमिर खान के साथ फिल्म करना चाहती है क्योंकि वे सोशल इश्यूज पर फिल्में बनाते हैं। मानुषी ने कहा कि वे मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद भारत लौटने के लिए बेताब थीं और फ्लाइट लैंड होने तक एक-एक मिनट गिन रहीं थी।
मिस वर्ल्ड मानुषी ने ऐसे तय किया कामयाबी का सफर...
मानुषी का जन्म तो रोहतक में हुआ था लेकिन उसके पिता डॉ. मित्रवासु बहादुरगढ़ के गांव बामडौली के रहने वाले हैं। उन्होंने दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल से पढ़ाई की और उसके बाद मेडिकल की पढ़ाई के लिए साल 2015 में सोनीपत के भगत फूल सिंह मेडिकल कॉलेज में MBBS में एडमिशन लिया। कहा जाता है कि एक डॉक्टर का प्रोफेशन आपको कुछ एक्ट्रा एक्टिविटी करने की इजाजत नहीं देता, लेकिन मानुषी के जुनून ने सबसे पहले उनको दिसंबर 2016 में मेडिकल कॉलेज में मिस कैंपस प्रिंसेस का खिताब जिताया और उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़ कर नहीं देखा।
मानुषी से पहले इन्होंने जीता खिताब
मानुषी छिल्लर ने 17 साल बाद भारत को फिर ताज दिलाया है। इससे पहले 2000 में प्रियंका चौपड़ा ने ये खिताब जीता था। सबसे पहले 1966 में रीता फारिया ने ये खिताब अपने नाम किया था। 1994 एश्वर्या राय विश्व सुंदरी बनी थी, 1997 डायना हेडेन,1999 युक्ता मुखी, 2000 प्रियंका चोपड़ा और अब प्रियंका के बाद 2017 में मानुषी ने भारत को ताज पहनाया है।
भोपाल: रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में पांचवां वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के वूमेन डेवलपमेंट सेल द्वारा 5वां वूमेन एक्सिलेंस अवार्ड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सुश्री अनुभा श्रीवास्तव (आईएएस), कमिश्नर, हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट विभाग, मध्य प्रदेश , विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ रूबी खान, डायरेक्टर, डायरेक्टोरेट आफ हेल्थ सर्विसेज, सुश्री रवीशा मर्चेंट, प्रिंसिपल डिजाइनर, ट्रीवेरा डिजाइंस, बट ब्रहम प्रकाश पेठिया कुलपति आरएनटीयू उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स, प्रो-चांसलर, आरएनटीयू एंड डायरेक्टर, आइसेक्ट ग्रुप आफ यूनिवर्सिटीज ने की।
इस अवसर पर सुश्री अनुभा श्रीवास्तव ने महिलाओं को अपनी बात रखने एवं निर्णय क्षमता को विकसित करने पर जोर दिया। महिलाओं को अपने व्यक्तिगत विकास की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर भी अपने विचार साझा किए। डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि हमारे जीवन में महिलाओं का एक अहं रोल होता है। चाहे वो रोल हमारी मां के रूप में हो या फिर बहन या पत्नी के रूप में। हमें हर रूप में महिला का साथ मिलता है। लेकिन ऐसा काफी कम होता है जब हम इन्हें इनके कार्य के लिए सम्मानित करते हैं। ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हमें यह अवसर देता है कि हम अपने जीवन की महिलाओं को उनके कार्यों और उनके रोल के लिए सम्मानित करें। इसी तारतम्य में आरएनटीयू पांचवां वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड से इन्हें सम्मानित कर रहा है।
डॉ रूबी खान ने महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं अपने स्वास्थ्य का ध्यान कैसे रखें इसकी जानकारी दी। वहीं सुश्री रवीशा मर्चेंट ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त रहने एवं किसी भी परिस्थिति पर हार ना मानना एवं परिवार और काम में संतुलन बनाए रखने के विषय में विस्तृत जानकारी दी। डॉ ब्रम्ह प्रकाश पेठिया ने देश की बढ़ती जीडीपी में महिलाओं का अहम योगदान माना। उन्होंने बताया कि जल थल एवं हवाई सीमा में भी विशेष योगदान महिलाएं दे रही हैं।
कार्यक्रम में रायसेन और भोपाल जिले की शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को वूमेन एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया। साथ ही पूर्व में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता महिलाओं को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ संगीता जौहरी, प्रति-कुलपति, आरएनटीयू ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संयोजन एवं समन्वयन नर्सिंग एवं पैरामेडिकल विभाग की अधिष्ठाता एवं महिला विकास प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ मनीषा गुप्ता द्वारा किया गया। मंच का संचालन डॉ रुचि मिश्रा तिवारी ने किया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: राधिका आप्टे ने उजागर किया बॉलीवुड का ब्लैक फेस
दैनिक भास्कर हिंदी: #MeToo :बॉलीवुड में कई लड़कियों का हो रहा शोषण-सनी लियोनी
दैनिक भास्कर हिंदी: 'आशिकी' स्टार राहुल रॉय बीजेपी में हुए शामिल
दैनिक भास्कर हिंदी: Birthday Spl: आमिर के भांजे से जूही चावला ने कर ली थी सगाई, फिर लौटाई रिंग