Delhi Crime Netflix: 7 एपिसोड की इस सीरीज में जानें निर्भया केस से जुड़ी कई बातें

Many Things Related To The Nirbhaya Case In Delhi Crime Netflix
Delhi Crime Netflix: 7 एपिसोड की इस सीरीज में जानें निर्भया केस से जुड़ी कई बातें
Delhi Crime Netflix: 7 एपिसोड की इस सीरीज में जानें निर्भया केस से जुड़ी कई बातें

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। दिसंबर की 16 तारीफ और साल 2016 कुछ याद आया... निर्भया केस। वाकई! बहुत ही दिल दहला देने वाली घटना थी वह, उसे कैसे भूला जा सकता है। एक चलती हुई बस, एक लड़की और छ: लड़के। वही एक लड़की जो उस रात गैंगरेप का शिकार हुई थी। 13 दिनों तक लगातार जिंदगी और मौत के बीच में लड़ने के बाद आखिरकार वह अपनी जिंदगी से हार गई। इस दिल दहला देने वाली घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। चारों तरफ बस एक ही नाम सुनाई दे रहा था निर्भया... निर्भया (पीड़िता को यही नाम दिया गया था)। देश का हर नागरिक निर्भया को इंसाफ दिलाने  के लिए लड़ रहा था। देर से ही सही आखिरकार निर्भया को इंसाफ​ मिला। निर्भया की इस कहानी पर अब नेटफ्लिक्स (Netflix) ने इस घटना पर 7 एपिसोड की एक वेबसीरीज (Netflix Web Series) तैयार की है। जिसे 22 मार्च को रिलीज किया गया था। इस वेबसीरीज में इस केस से जुड़े हर एक तथ्य को बताया गया है।

दिल्ली क्राइम
निर्भया पर बनी इस वेबसीरीज को दिल्ली क्राइम नाम दिया गया है। इस हादसे के बाद ही महिला सुरक्षा कानूनों को और सख्त किया गया। सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी इस घृणात्मक कांड के प्रति गुस्सा ​जाहिर किया गया था। इस हादसे के बाद भारत को रैप कंट्री घोषित कर दिया था। निर्भया कांड के बाद महिला सुरक्षा पर नए सिरे से बहस शुरू हुई। इस सात घंटें की वेबसीरीज को रिची मेहता ने डायरेक्ट किया है। वेबसीरीज में पुलिस की नजर से इस घटना के सामाजिक पक्ष पर भी नजर डालने की कोशिश की गई है।

डायरेक्टर की नजर से
वेबसीरीज की डायरेक्टर रिची मेहता ने एक इंटरव्यू में कहा था कि यह हैवानों को दिखाने की कोशिश नहीं है। यह घटना के बाद के माहौल और तथ्यों पर आधारित है। रिची ने 6 साल तक इस केस पर रिसर्च की है। साथ ही उन्होंने निर्भया के पैरेंट्स को भी शु​क्रिया अदा किया। उन्होंने बताया कि इस सीरीज को तैयार करने में उनके पैरेंट्स ने बहुत मदद की। इस केस से जुड़े हर सवाल का जवाब सीरीज में देने की कोशिश की गई है। मामले में 6 अभियुक्त थे। सात दिन के भीतर पुलिस ने इन्हें अरेस्ट किया। एक ने जेल में खुदकुशी कर ली थी। एक घटना के वक्त नाबालिग था। वो 2015 में रिहा हो चुका है। चार को फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है।

किरदार
साल 2016 में हुए इस मामले की जांच दिल्ली पुलिस की तेजतर्रार डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी ने की थी। सीरीज में उनका किरदार शेफाली शाह ने निभाया है। इसके अलावा आदिल हुसैन, रसिका दुग्गल, राजेश तेलंग और यशस्वी दाहिमा भी सीरीज़ में हैं। बताया जाता है कि जो पुलिस टीम इस केस की जांच कर रही थी। केस के दौरान वे कई हफ्तों तक अपने परिवार वालों से नहीं मिल पाई थी।


 

Created On :   23 March 2019 8:41 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story