Avengers Endgame: रिलीज के एक दिन बाद ही मूवी ने कमाए इतने करोड़ रुपये

Avengers Endgame: रिलीज के एक दिन बाद ही मूवी ने कमाए इतने करोड़ रुपये

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। मार्वल स्टूडियो की फेमस एवेंजर्स सीरीज का आखिरी पार्ट एवेंजर्स: एंडगेम रिलीज हो चुका है। रिलीज के एक दिन बाद ही फिल्म साल 2019 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। पहले ही दिन फिल्म ने भारत में लगभग 45 करोड़ की कमाई की थी। किसी भी हॉलीवुड फिल्म के लिए यह एक शानदार आंकड़ा है।

रिपोर्ट के अनुसार एवेंजर्स एंडगेम ने फर्स्ट डे शो में वर्ल्डवाइड 216.6 मिलियन डॉलर यानी 1403 करोड़ रुपए का कारोबार किया। रिलीज के पहले ही फिल्म के 10 लाख टिकटों की बुकिंग आनलाइन हो चुकी थी। भारत में ऐसा ​पहले किसी फिल्म के साथ नहीं हुआ। दर्शकों के उत्साह को भांपते हुए मेकर्स ने एवेंजर्स एंडगेम को ज्यादा से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया है। देश के कई शो थियेटर में 24x7 शो इंट्रोड्यूस किए गए हैं।

बता दें इस फिल्म को लेकर बॉक्स आफिस पर इतना डर छाया हुआ था कि इसके आस पास कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई। यहीं कारण है कि यह ज्यादा से ज्यादा स्क्रीन रिलीज हो सकी। क्रिटिक्स द्वारा मूवी को 5 स्टार दिए गए। दर्शकों को भी मूवी बहुत पसंद आ रही है। दर्शकों ने इसे एपिक, मास्टरपीस, इमोशन से भरपूर बताया है। फिल्म नर्माताओं ने फिल्म और दर्शकों दोनों के साथ न्याय किया है। इस आखिरी पार्ट में 10 साल की कहानी एक साल दिखाई देती है, जो दर्शकों के मन को छू जाती है। 

Created On :   27 April 2019 8:21 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story