साउथ सिनेमा में फ्लॉप के बावजूद मेघाश्री बनी भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस, सुपरस्टार खेसारी लाल यादव से जुड़ा रहा है इनका नाम, बिग बजट की ये फिल्म है झोली में

Meghashree became the top actress of Bhojpuri cinema despite the flop in South cinema
साउथ सिनेमा में फ्लॉप के बावजूद मेघाश्री बनी भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस, सुपरस्टार खेसारी लाल यादव से जुड़ा रहा है इनका नाम, बिग बजट की ये फिल्म है झोली में
फ्लॉप से हिट तक का सफर साउथ सिनेमा में फ्लॉप के बावजूद मेघाश्री बनी भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस, सुपरस्टार खेसारी लाल यादव से जुड़ा रहा है इनका नाम, बिग बजट की ये फिल्म है झोली में

डिजिटल डेस्क, पटना। साउथ सिनेमा से अपनी करियर की शुरूआत करने वाली मेघाश्री अब भोजपुरी सिनेमा में अपना पहचान बनाने के लिए तैयार हो गई हैं। दक्षिण भारतीय फिल्म में जादू न चल पाने की वजह से उन्होंने भोजपुरी सिनेमा की ओर रूख किया। एक्ट्रेस को भोजपुरी ऑडियंस से जबरदस्त प्यार मिल रहा है। हाल ही में वो खेसारी लाल यादव की फिल्म "बोल राधा बोला" में नजर आई थी। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की  खूब तारीफ हुई थी। इस फिल्म में उनकी मासूमियत ने सबका दिल जीतने में कामयाब रहा था। वहीं खेसारी लाल यादव के साथ इनका नाम भी जुड़ा जो काफी सुर्खियों में रहा था।

Bhojpuri News: ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल से जुड़ा इनका नाम, जानिए कौन है Meghashree जिनकी हो रही है भोजपुरी सिनेमा में खूब चर्चा

साउथ इंडस्ट्री से भोजपुरी सिनेमा तक का सफर

बता दें कि, सबसे पहले मेघाश्री ने अपना किस्मत साउथ की फिल्मों में ही आजमाया लेकिन उन्हें ज्यादा प्रसिध्दि नहीं मिली। तभी उन्होंने साउथ छोड़ भोजपुरी सिनेमा की ओर रूख किया और उनको भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ काम करने का मौका मिला। एक्ट्रेस की करियर की सबसे सुपरहिट फिल्म खेसारी लाल यादव के साथ ही रही है। खेसारी के साथ पहली बार फिल्म "बोल राधा बोल" में वो नजर आई थी। इस फिल्म के माध्यम से वो दर्शकों के बीच अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रही थी।

Bhojpuri News: ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल से जुड़ा इनका नाम, जानिए कौन है Meghashree जिनकी हो रही है भोजपुरी सिनेमा में खूब चर्चा 

फिल्मों की लाइन लगी

एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी आज इतनी हो चुकी है कि हर बड़े से बड़े डॉयरेक्टर उन्हें अपनी आगे की फिल्म के लिए साइन करना चाहता है। लेकिन मेघाश्री के पास टाइम न होने की वजह से वो फिल्म करने से माना कर दे रही हैं। फिल्म बोल राधा बोल में खेसारी लाल यादव के साथ उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पंसद किया था। वहीं दोनों सुपरस्टार्स को एक बार और साथ में देखने के लिए फैंस ने अपनी इच्छा जताई थी। इसी बात का ध्यान रखते हुए फिल्म मेर्क्स ने दोनों को एक बार फिर कास्ट किया है।

Bhojpuri News: ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल से जुड़ा इनका नाम, जानिए कौन है Meghashree जिनकी हो रही है भोजपुरी सिनेमा में खूब चर्चा 

मेघाश्री से काफी है उम्मीदें

दरअसल, खेसारी लाल यादव और मेघाश्री जल्द ही फिल्म संघर्ष-2 में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में दोनों स्टार्स की लुक को लेकर खूब चर्चा हो रही है। पिछले कुछ दिनों ही इस फिल्म की टीजर को रिलीज किया गया था। वहीं टीजर में दोनों सुपरस्टार्स को साउथ इंडियन लुक में देखा गया था। 26 साल की मेघाश्री को इस फिल्म में काफी अहम रोल मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खेसारी और मेघाश्री का यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा का अब तक की सबसे महंगी फिल्म है और मेर्क्स को काफी उम्मीदें है कि ये फिल्म भोजपुरी सिनेमा में मील का पथ्थर साबित होगी। हालांकि, अब एक्ट्रेस मेघाश्री पर सबकी नजरें टीकी हुई है कि वो फैंस के दिल जीतने में कामयाब होती हैं या नहीं।

 Bhojpuri News: ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल से जुड़ा इनका नाम, जानिए कौन है Meghashree जिनकी हो रही है भोजपुरी सिनेमा में खूब चर्चा 


 

Created On :   5 March 2023 11:52 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story