मीका को गर्लफ्रेंड ने जड़ दिया था थप्पड़, एक बार तो कोर्ट भी पहुंचे थे सिंगर

Mika was slapped by girlfriend, once even the singer reached the court
मीका को गर्लफ्रेंड ने जड़ दिया था थप्पड़, एक बार तो कोर्ट भी पहुंचे थे सिंगर
मीका दी वोटी मीका को गर्लफ्रेंड ने जड़ दिया था थप्पड़, एक बार तो कोर्ट भी पहुंचे थे सिंगर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मीका सिंह को आज कौन नहीं जानता, शायद ही कोई ऐसी भारतिय शादी होगी जिसमें लोग इनकी आवाज पर न थिरके हों। अपनी फेब्यूलेस सिंगीग की वजह से ये बेश्क सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन साथ ही साथ कई विवाद भी इन्हें खुद में जकड़े रहते हैं।  

रियलिटी शो में किया थप्पड़ का खुलासा
हाल ही में मीका सिंह रियलिटी शो स्वयंवर-मीका दी वोटी में अपने लिए दुल्हन तलाशते नजर आ रहे हैं। देश भर से मीका की फैंस उनका दिल जीतने के लिए वहां पहुंची हैं। शो में मीका अपनी लव लाइफ से रिलेटेड खुलासे करते रहते है। इसी कारवां में उन्होंने थप्पड़ वाला किस्सा भी जोड़ दिया। उन्होनें बताया कि वे अपनी अर्ली ऐज में बड़े ही फ्लर्टी टाइप के थे, इसी के चलते उनकी गर्लफ्रैंड ने जब उन्हें रंगे हाथों पकड़ा तो थप्पड़ जड़ दिया था।

राकेश और राजेश के नाम से करते थे लड़कियों के नंबर सेव
मीका ने अपनी एक्स को बेहद खूबसूरत बताते हुए कहा कि उन पर वे अपना दिल हार बैठे थे। शो में थप्पड़ की वजह भी बताई। कहा कि वे उस वक्त फ्लर्टी टाइप के थे, गर्लफ्रैंड होने के बावजूद दूसरी लड़कियों से बातें किया करते थे। और तो और गर्लफ्रैंड से बचने के लिए लड़कियों का नाम राकेश और राजेश के नाम से सेव करते थे। एक बार जब गर्लफ्रैंड के सामने फोन बजने लगा तब उनका राज सामने आया। फोन उठाते ही गर्लफ्रेंड ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया था। 

फ्लर्टी नेचर के चक्कर में कोर्ट भी जा चुके हैं मीका
मीका को आइटम गर्ल राखी ने कोर्ट के चक्कर लगवाए थे। बात 2006 की है, मीका के जन्मदिन की पार्टी की जा रही थी। केक कटिंग के दौरान जब राखी ने उन्हें केक खिलाया तब वे अचानक उन्हें पकड़ किस करने लगे। राखी की काफी कोशीशों के बाद भी वे मीका की पकड़ से छूट नहीं पाईं थी। मीका की इस हरकत से राखी ने  कोर्ट के दरवाजे खटखटाए थे। 
 
 

Created On :   28 Jun 2022 8:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story