दैनिक भास्कर हिंदी: एमएस धोनी के सीक्वल की है तैयारी, सुशांत फिर निभाएंगे धोनी का किरदार?

July 4th, 2018

डिजिटल डेस्क, मुंबई।  भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और धुरंधर विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के चाहने वालों के  लिए एक अच्छी खबर है। एमएस धोनी की जिंदगी को एक बार फिर बड़े पर्दे पर दिखाने की तैयारी चल रही है। गौरतलब है कि धोनी पर बनी बायोपिक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाढ़ दिए थे। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी का किरदार बड़े ही विश्वसनीय तरीके से निभाया था। अब खबरें आ रही हैं कि फिल्म 'एमएस धोनी' का सीक्वल बनाया जा सकता है और सुशांत एक बार फिर माही के किरदार में नजर आ सकते हैं।

 

Image result for sushant as ms dhoni

एक अखबार में छपी खबर पर यकीन करें तो फिल्म प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला की आरएसवीपी फिल्म्स 'एमएस धोनी' का अगला भाग बनाने के बारे में सोच रही है। फिल्म में सुशांत सिहं राजपूत टीम इंडिया के पूर्व कप्तान के रोल में फिर वापसी करेंगे।

 

Image result for ms dhoni with jeeva

एक करीबी सूत्र के हवाले से बताया गया है कि फिल्म में वर्ल्ड कप 2011 के बाद धोनी की उपलब्धियों के बारे में दिखाया जाएगा। फिल्म में वर्ल्ड कप 2015 में भारत की हार और आईपीएल में धोनी की धमाकेदार वापसी की कहानी भी दिखाई जा सकती है। इसके अलावा धोनी की पर्सनल लाइफ और बेटी जीवा के बाद उनकी जिंदगी में हुए कई सारे बदलावों को भी फिल्म का हिस्सा बनाया जा सकता है।

 


Image result for sushant as ms dhoni

माना जा रहा है कि इस सीक्वल की कहानी और स्क्रीनप्ले तैयार करने में धोनी भी अहम भूमिका निभाएंगे। एक बार स्क्रिप्ट फाइनल हो जाए तो फिर अगले साल से इसकी शूटिंग शुरू हो सकती है। फिलहाल सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'केदारनाथ' इस साल रिलीज होनी है, जिसमें उनके साथ सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान डेब्यू करने जा रही हैं। ये फिल्म उत्तराखंड में बाढ़ से आई तबाही पर बनी है। अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी 'केदारनाथ' इस साल नवंबर में रिलीज होगी।