OMG....सनी लियोनी को लेकर ये क्या कह गए मुकेश भट्ट

mukesh bhatt say it is national anthem insult before sunny leone film
OMG....सनी लियोनी को लेकर ये क्या कह गए मुकेश भट्ट
OMG....सनी लियोनी को लेकर ये क्या कह गए मुकेश भट्ट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सनी लियोनी इन दिनों लगातार किसी न किसी वजह को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब राष्ट्रगान को लेकर सनी लियोन पर मुकेश भट्ट का तीखा कमेंट आया है। इन दिनों फिल्म शुरू होने से पहले थिएटरों में राष्ट्रगान को लेकर बहस चल रही है। जिस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सिनेमाघरों में फिल्म शुरू होने से पहले राष्ट्रगान अनिवार्य करने के मामले में कहा कि सिनेमा हॉल में राष्ट्रगान बजाना अनिवार्य नहीं है। इस फैसले कई लोगों ने स्वागत भी किया। इस पर फिल्ममेकर मुकेश भट्ट ने कहा कि अगर आप सनी लियोनी की फिल्म देखने जा रहे हैं तो कैसे सिनेमाघर में राष्ट्रगान बजाया जा सकता है।

 


राष्ट्रगान बजाए जाने के मामले पर मुकेश भट्ट ने कहा कि, "मनोरंजन की जगह पर राष्ट्रगान की गरिमा के साथ समझौता हो गया था, मैं सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करता हूं। क्योंकि इस फैसले से राष्ट्रगान को बहुत सम्मान मिलेगा। भट्ट ने कहा कि राष्ट्रगान को सिर्फ स्कूलों या देश के किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में ही बजाया जाना चाहिए। मुकेश भट्ट महेश भट्ट के छोटे भाई हैं। उन्होंने 1990 में पहली बार विनोद खन्ना स्टारर फिल्म "जुर्म" से प्रोडक्शन की दुनिया में कदम रखा था।


कर्नाटक में भी सनी लियोन को लेकर हुआ विवाद

बता दें कि हाल ही में सनी लियोनी के कर्नाटक में होने वाले प्रोग्राम को लेकर भी जमकर विवाद हुआ था, जिसके बाद नए साल पर सनी बंगलुरु में अपनी परफॉर्मेंस नहीं कर पाई, लेकिन अब सनी लियोन जो बेंगलुरु में नहीं कर पाई वह दिल्‍ली में करेंगी। सनी लियोनी के फैन्‍स के लिए खुशखबरी है। सनी लियोनी अब जल्‍द ही दिल्‍ली आ रही हैं। लोहड़ी के मौके पर 13 जनवरी को सनी लियोनी दिल्‍ली में आने वाली हैं। उनके साथ सनी लियोनी के प्रसिद्ध गाने "बेबी डॉल मैं सोने दी" की गायिका कनिका कपूर भी नजर आने वाली हैं।

 

जानकारी के अनुसार दिल्‍ली में आयोजित होने वाले इस इवेंट में सनी लियोनी, सिंगर कनिका कपूर और एक्‍ट्रेस वह होस्‍ट रोशनी चोपड़ा भी नजर आएंगी। सनी लियोनी का ये शो दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में हो रहा है। सनी लियोन इन दिनों साउथ की फिल्म के लिए तैयारियां कर रही हैं, इस फिल्म में वे एक योद्धा के किरदार में दिखेंगी। इसके लिए उन्होंने खूब ट्रेनिंग भी ली है। 

Created On :   10 Jan 2018 5:13 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story