संगीत दर्द पर मरहम लगाता है : माधुरी दीक्षित

Music heals pain: Madhuri Dixit
संगीत दर्द पर मरहम लगाता है : माधुरी दीक्षित
संगीत दर्द पर मरहम लगाता है : माधुरी दीक्षित

मुंबई, 21 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने का मानना है कि संगीत दर्द पर मरहम लगाने में मददगार होता है और उन्हें इस बात की उम्मीद है कि इस बार का विश्व संगीत दिवस इसी एक चीज के बारे में है।

माधुरी ने 21 जून को वल्र्ड म्यूजिक डे के मौके पर किसी किताब को पढ़ते और एक गाना गुनगुनाते हुए एक वीडियो को साझा किया।

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो के कैप्शन में वह लिखती हैं, आराम फरमाते हुए गीत गुनगुना रही हूं। संगीत दर्द पर मरहम लगाता है और उम्मीद करती हूं कि इस साल विश्व संगीत दिवस इसी के बारे में है। हैशटैगनैनाबरसे हैशटैगलाइफएटहोम।

माधुरी ने हाल ही में अपने गीत कैंडल का भी अनावरण किया। उनके मुताबिक, कैंडल उम्मीद, सकारात्मकता और विश्वास का प्रतीक है।

वह कहती हैं, कैंडल कई सारी चीजों को बयां करती है, इसलिए गाने में हमने कैंडल के ही बारे में बात की। जब मैं अपने चारों ओर देखती हूं, तो मुझे हताशा और अनिश्चितता दिखाई पड़ती है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि हम इस तरह की किसी चीज का सामना करेंगे। उनका तात्पर्य यहां कोरोनावायरस महामारी से है।

माधुरी ने कहा, इसलिए मैंने सोचा कि इस वक्त लोगों को सकारात्मकता की जरूरत है। वह जो उन्हें इस बात का एहसास दिलाए कि सब कुछ ठीक हो जाएगा। अगर हम मजबूत बने रहेंगे, तो इससे एकजुट व सशक्त बनकर उभरेंगे।

Created On :   21 Jun 2020 12:31 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story