भारत में प्रियंका के साथ निक ने मनाई पहली बार होली

Nick celebrates Holi for the first time with Priyanka in India
भारत में प्रियंका के साथ निक ने मनाई पहली बार होली
भारत में प्रियंका के साथ निक ने मनाई पहली बार होली
हाईलाइट
  • भारत में प्रियंका के साथ निक ने मनाई पहली बार होली

मुंबई, 7 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी गायक निक जोनास ने अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा और उनके लोकप्रिय दोस्तों के साथ भारत में पहली बार होली खेली।

निक ने इंस्टाग्राम पर होली समारोह के जश्न की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने कुछ तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं, जिससे साफ पता चल रहा है कि उन्होंने जम कर होली खेली।

पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, मेरी पहली होली! (पांच दिन पहले ही) मेरे दूसरे घर भारत में यहां प्यारे लोगों के साथ समारोह का जश्न मनाना काफी शानदार रहा।

वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ ने भी प्रियंका और निक के साथ की तस्वीर वाली इस पोस्ट को रीपोस्ट किया है।

निक ने अपनी पत्नी के साथ पारंपरिक परिधान वाली एक अलग तस्वीर भी साझा की है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, यह मुझे बहुत हंसाती है।

Created On :   7 March 2020 8:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story