नोरा फतेही ने साड़ी लुक में ढाया कहर, फैंस ने जमकर की तारीफ 

नोरा का ग्लैमरस अंदाज नोरा फतेही ने साड़ी लुक में ढाया कहर, फैंस ने जमकर की तारीफ 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नोरा फतेही अपने डांस से लाखो फैंस के दिल पर राज करती हैं। फिल्म भले ही हिट न हो पर नोरा का फिल्म में डांस नंबर हमेशा हिट जाता है। नोरा को उनके डांस के अलावा उनके फैशन सेंस के लिए भी काफी पसंद किया जाता है। नोरा के लुक्स सोशल मीडिया पर वायरल होते ही रहते हैं। नोरा को हाल ही में डांस दिवाने जूनियर के सेट पर साड़ी में स्पॉट किया गया। साड़ी में नोरा काफी खूबसूरत लग रही थी। नोरा का लुक सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गया। नोरा के लुक की बात करे तो उन्होंने फ्लॉरल साड़ी को के साथ हैवी ज्वैलरी को पेयर किया था। नोरा के साथ नीतू कपूर को भी डांस दिवाने जूनियर के सेट पर स्पॉट किया गया। नीतू ने नोरा को उनके आईफा में किए गए डांस के लिए बधाई दी। नीतू हरे रंग की साड़ी में काफी खूबसूरत लग रही थी। आपको बता दे कि नोरा फतेही और नीतू कपूर, मर्जी पेस्तोन्जी के साथ डांस दिवाने जूनियर जज करती है जिसे करण कुन्दरा होस्ट करते हैं।

Created On :   7 Jun 2022 11:47 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story