केट और विक्की ही नहीं, पहले भी अपनी शादी को सीक्रेट रखने के लिए कई सेलिब्रिटीज कर चुके है अजब-गजब चीजे 

Celebs की शादी केट और विक्की ही नहीं, पहले भी अपनी शादी को सीक्रेट रखने के लिए कई सेलिब्रिटीज कर चुके है अजब-गजब चीजे 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आजकल विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी को लेकर खबरों का बाजार बेहद गरम है। सूत्रों की माने तो यह प्रेमी जोड़ा 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। लेकिन दोनों की तरफ से अभी तक कोई पुष्टि नहीं की गई है। विक्की और केट अपनी शादी को प्राइवेट रखना चाहते है, जिसके लिए वो तमाम कोशिशों की साथ नए-नए तरीके अपना रहे है।

वैसे ऐसा पहली बार नहीं जब सेलिब्रिटी इस तरह की कोशिशों में लगे है। इससे पहले भी कई हस्तियां ऐसा कर चुकी है। तो आइये एक नजर डालते है उन बड़ी शादियों पर, जहां सेलिब्रिटीज ने अपने बड़े दिन को प्राइवेट रखने के लिए क्रेजी चीजे की है -  

1. अनुष्का शर्मा - विराट कोहली

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है विरूष्का का, जहां भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के रिलेशनशिप के बारे में लोगों को पहले से ही पता था। पर लोगों को बड़ी लेट पता चला था की यह प्रेमी जोड़ा शादी करने जा रहा है। 2017 में इटली में दोनों ने बहुत प्राइवेट तरीके से शादी की।

मीडिया में इस बात की पुष्टि तब हुई जब शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई।  शादी के बारे में किसी को पता न चले, इसके लिये अनुष्का ने केटरर को लड़के का नाम विराट न बता कर रोहित बताया था। 

2. प्रियंका चोपड़ा - निक जोनस 

भारत की स्टार एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन पॉप स्टार और गीतकार (Songwriter) निक जोनास बहुत तकड़े से एक-दूसरे के प्यार में पड़े और दोनों ने मात्र 6 महीने के रिलेशन के बाद ही परिणय सूत्र में बंधने का फैसला कर लिया था।  निकयंका ने भी अपनी शादी को काफी सीक्रेट रखा था।

2018 में प्रियंका-निक ने जोधपुर के भव्य उम्मेद भवन पैलेस में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। इस शाही शादी में मेहमानों को फोटो क्लिक करने पर पाबंदी थी। इसके बाद कपल ने अपनी शादी के फोटोज एक मैगजीन को $2.5 मिलियन में बेच दिए थे। 

3. दीपिका पादुकोण - रणवीर सिंह

दीपवीर ने भी अपनी शादी को काफी सीक्रेट रखा था। विराट और अनुष्का की तरह दीपिका-रणवीर ने भी 2018 में इटली में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी, जहां सिर्फ 40 मेहमानों को ही इनविटेशन था। इनकी शादी में भी मेहमानों को फोटोज लेने की परमिशन नहीं थी। शादी के बाद दीपिका-रणवीर ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की फोटोज पोस्ट की थी।

4. विक्की कौशल-कटरीना कैफ 

कथित तौर पर 9 दिसबंर को विक्की कौशल और कटरीना कैफ राजस्थान में शादी करने वाले हैं। इस प्रेमी जोड़े की शादी में कुछ सेलेक्टिव मेहमान शामिल होने वाले हैं, जिनके सामने कुछ शर्तें भी रखी गईं हैं। शादी में आने वाले मेहमानों को एक कोड दिया जायेगा। वो कोड बता कर ही मेहमान वेडिंग वेन्यू में एंट्री ले पायेंगे।

इसके साथ ही किसी को भी तस्वीर लेने या रील बनाने की अनुमति नहीं होगी। सूत्रों की माने तो यह जोड़ा पप्पराजी के क्लिक से बचने के लिए जयपुर से वेडिंग वेन्यू तक हेलीकॉप्टर से पहुंचा है। 

Created On :   7 Dec 2021 7:23 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story