आलिया के बर्थडे पर रणबीर ने उन्हें दिया था ये खास तोहफा

On the birthday of Alia, Ranbir had given them this special gift
आलिया के बर्थडे पर रणबीर ने उन्हें दिया था ये खास तोहफा
आलिया के बर्थडे पर रणबीर ने उन्हें दिया था ये खास तोहफा

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। आलिया भट्ट ने 15 मार्च को अपना 26 वां जन्मदिन मनाया। उनके बर्थडे को उनके बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर ने बहुत ही खास बनाया। पहले तो लेट नाइट उनके घर पहुंच उन्हें खास अंदाज में विश किया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुई। साथ ही अब खबर है कि उन्होंने आलिया को एक स्पेशल गिफ्ट भी दिया। 

रिपोर्टस के अनुसार रणबीर ने आलिया के लिए एक रोमांटिक हॉलीडे प्लान किया। उन्होंने यह हॉलीडे अमेरिका के कॉलोराडा में एस्पेन माउंटेन स्की रिजॉर्ट में प्लान किया है। बता दें यह रणबीर का फेवरेट हॉलीडे डेस्टीनेशन है। फिल्म प्रमोशन से ​फुरसत मिलते ही रणबीर और हॉलीडे पर जाएंगे। उम्मीद है यह आलिया का बेस्ट बर्थडे गिफ्ट होगा। जिसमें वे रणबीर के साथ प्रॉपर टाइम बिता पाएंगी। वैसे भी दोनों लंबे समय से बिजी हैं। ऐसे में एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइत स्पेंड करना, उनके रिलेशन को स्ट्रांग बनाएंगा। 

वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर और आलिया इस समय फिल्म ब्रह्मास्त्र में बिजी हैं। हालही में फिल्म का लोगो भव्य तरीके से लांच किया गया था। इसे प्रयागराज कुंभ में अच्छी लाइटिंग के बीच, आसमान में लांच किया गया था। इस फिल्म में उनके साथ ​अमिताभ बच्चन भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर और टीजर अभी तक लांच नहीं हुआ है। 

आलिया फिल्म कलंक में भी नजर आने वाली है। इस​ फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह उनकी ड्रीम फिल्म है। आलिया को बर्थडे पर करण ने आलिया का लुक रिलीज कर उन्हें बर्थडे सरप्राइज दिया था। इस फिल्म में उनके साथ माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त, आदित्य राय कपूर और वरुण धवन हैं। 

यह फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज हो रही है। यह फिल्म करण जौहर की पीरियम ड्रामा ड्रीम फिल्म है। कुछ समय पहले ही फिल्म की स्टार कास्ट के लुक रिलीज किए गए, जो दर्शकों को काफी पसंद आए। ये फिल्म एक परिवार की कहानी लेकर आ रही है। इससे जुड़ी हकीकत तब खुलनी शुरू होती है जब सांप्रदायिक दंगे भड़क जाते हैं।

बताया जा रहा है कि फिल्म का कुल बजट 80 करोड़ रुपये है। इस फिल्म में एक्टर वरुण धवन ने कई खतरनाक स्टंट किए हैं। इन ​स्टंट को फिल्माते हुए वरुण घायल भी हुए। साथ ही आलिया और आदित्य राय कपूर भी पहली बार इस फिल्म के माध्यम से साथ नजर आने वाले हैं। जिससे दर्शकों को एक फ्रेश जोड़ी देखने को मिलेगी। 

Created On :   16 March 2019 9:29 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story