पद्मिनी कोल्हापुरे ने 40वीं वर्षगांठ से पहले प्रेम रोग से जुड़ी यादें की साझा

Padmini Kolhapure shares memories of Prem Rog ahead of 40th anniversary
पद्मिनी कोल्हापुरे ने 40वीं वर्षगांठ से पहले प्रेम रोग से जुड़ी यादें की साझा
बॉलीवुड पद्मिनी कोल्हापुरे ने 40वीं वर्षगांठ से पहले प्रेम रोग से जुड़ी यादें की साझा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर और एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे की म्यूजिकल रोमांस फिल्म प्रेम रोग को 30 जुलाई को पूरे 40 साल हो जाएंगे। इस फिल्म को फिल्म निर्माता-अभिनेता राज कपूर द्वारा निर्देशित किया गया था। 40वीं वर्षगांठ से पहले एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे ने फिल्म से जुड़ी कुछ यादों को ताजा किया। उन्होंने कहा, प्रेम रोग भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक युग को परिभाषित करने वाली फिल्म थी। यह सिर्फ प्रेम कहानी नहीं थी, बल्कि यह उस समय के ग्रामीण भारत की रुढ़िवाद सोच को दर्शाती हुई एक वास्तविकता थी।

एक्ट्रेस ने फिल्म में अपने चरित्र के बारे में भी बताया और कहा कि फिल्म में उनका किरादार उत्पीड़ित महिलाओं की आवाज बन गया है। एक्ट्रेस ने कहा, फिल्म में मेरा किरदार मनोरमा का था, वह उन सभी महिलाओं की आवाज थी जो खुद के लिए नहीं बोल सकती थीं।

उन्होंने आगे उल्लेख किया, फिल्म के जरिए राज कपूर साहब ने रुढ़िवाद सोच के खिलाफ आवाज उठायी थी। मैंने चुलबुली मनोरमा का रोल निभाया था, वहीं ऋषि जी ने देवधर की भूमिका निभाई थी, जो शांत, दयालु और रचनाशील थे। प्रेम रोग को राज कपूर का ऑल-टाइम क्लासिक माना जाता है। फिल्म का प्रसारण जी बॉलीवुड पर 30 जुलाई को सुबह 11 बजे किया जाएगा।

(आईएएनएस)

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Created On :   24 July 2022 1:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story