राजकुमार राव से शादी कर बदला पत्रलेखा का नाम, पहली बार पैपराजी ने बुलाया इस खास नाम से 

बॉलीवुड राजकुमार राव से शादी कर बदला पत्रलेखा का नाम, पहली बार पैपराजी ने बुलाया इस खास नाम से 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के न्यू कपल राजकुमार राव और पत्रलेखा अपनी डेस्टिनेशन वेडिंग के बाद मुंबई वापस आ गए हैं। इस जोड़े को हाल ही में पैपराजी ने मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया। दोनों का एयरपोर्ट लुक काफी कमाल का देखने को मिला, राजकुमार राव ऑल व्हाइट आउटफिट में काफी हैंडसम लग रहे थे वहीं पत्रलेखा ने लाल साड़ी पहन रखी थी जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही था। दोनों की जोड़ी साथ में फैंस को काफी पसंद आई। कपल एयरपोर्ट पर एक-दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आए।

राजकुमार राव, पत्रलेखा

राजकुमार राव और पत्रलेखा काफी समय से एक- दूसरे को डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों के सगाई और शादी की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी, फैंस को यह को तस्वीरे काफी पसंद आई। हाल ही में शादी के बाद पहली बार दोनों को साथ में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। यहां राजकुमार और पत्रलेखा के चेहरे पर खास चमक नजर आई।  

राजकुमार राव, पत्रलेखा

राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी के बाद पहली झलक मिलते ही पैपराजी ने उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर घेर लिया। पैपराजी के फोटोग्राफर ने काफी प्यारे अंदाज में पत्रलेखा को भाभी कह कर बुलाया जिससे की वजह से वह हंसती हुई नजर आईं। 

राजकुमार राव, पत्रलेखा

पैपराजी के सामने मास्क उतारकर राजकुमार राव और पत्रलेखा पोज देते हुए नजर आएं। फोटोग्राफर्स काफी मजाकिया अंदाज में दिखाई दिए, उन्होंने न्यू कपल को शादी की बधाइयां भी दी। 

राजकुमार राव, पत्रलेखा

Created On :   18 Nov 2021 7:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story