प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहे पवन सिंह, इन एक्ट्रेसेस के साथ रह चुका है अफेयर 

Pawan Singh, who was in headlines for his personal life more than professional life, had affairs with these actresses
प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहे पवन सिंह, इन एक्ट्रेसेस के साथ रह चुका है अफेयर 
हैप्पी बर्थडे पवन सिंह प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहे पवन सिंह, इन एक्ट्रेसेस के साथ रह चुका है अफेयर 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। पावरस्टार के नाम से मशहूर पवन सिंह के गाने रिलीज होते ही तहलका मचाने लगते हैं। स्टार की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनका गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगता है। पवन सिंह अपने गानों और फिल्मों की वजह से हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। फिल्म 'हर हर गंगे' की शूटिंग में व्यस्त पावरस्टार अपना 37वां जन्मदिन लखनऊ में सेलिब्रेट कर रहे हैं। पवन सिंह ने अपने करियर की शुरूआत साल 1997 में बतौर सिंगर महज 12 वर्ष की उम्र में ही कर दी थी। साल 2008 में आया उनका गाना "लॉलीपॉप लागेलू" ने पवन सिंह को एक नई पहचान दिलाई, इस गाने ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। इसके बाद पवन सिंह ने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और सैकड़ों फिल्मों में अपने एक्टिंग का लोहा मनवाया। हालांकि, पवन सिंह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। 

पर्सनल लाइफ में फ्लाप साबित हुए पावरस्टार

भोजपूरी इंडस्ट्री में हिट साबित हुए पावरस्टार पवन सिंह अपनी निजी जिंदगी में फ्लॉप साबित हुए हैं। उनकी दो बार शादी हो चुकी हैं, लेकिन कोई भी शादी सफल नहीं हो पायी है। साल 2015 में उनकी पहली पत्नी ने सुसाइड कर लिया था। जिसके बाद उन्होंने साल 2018 में दूसरी शादी की थी, लेकिन उनकी दूसरी शादी भी नहीं टिक सकी। पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योंति सिंह ने तलाक के लिए अर्जी डाली है। बता दें कि, पवन सिंह का नाम कई भोजपुरी अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है। जिसकी वजह से स्टार विवादों में भी रहे हैं।

क्या है पवन-अक्षरा का विवाद

भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेसेस में आने वाली अक्षरा सिंह को भी पवन डेट कर चुके हैं। अक्षरा पवन सिंह के साथ उस वक्त नजर आई थी। जब उनकी पहली पत्नी नीलम सिंह की मौत हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षरा सिंह ने दुख की घड़ी में पवन सिंह का खूब ख्याल रखा था। जिसके बाद दोनों स्टार्स एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे। उस समय दोनों को कई फिल्मों में साथ देखा गया था। दोनों के बीच की केमिस्ट्री को देखकर कयास लगाए जाने लगे थे कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। लेकिन इन्हीं खबरों के बीच पवन सिंह ने ज्योति सिंह से शादी कर ली थी। जिसके बाद से अक्षरा ने पवन सिंह पर आरोप लगाया था कि मुझे बिना बताए ही उन्होंने शादी कर ली। अक्षरा ने पवन सिंह पर मारपीट, गाली-गलौज तक का आरोप लगाया था। इन दोनों का विवाद काफी सुर्खियों में रहा था। जिसके बाद दोनों स्टार्स को कभी साथ नहीं देखा गया।  

इन अभिनेत्रियों के साथ रहा अफेयर

अक्षरा सिंह के अलावा पवन सिंह का नाम कई और भोजपुरी एक्ट्रेसेस के साथ भी जुड़ा था। इस लिस्ट में काजल राघवानी, मधु शर्मा और मोनालिसा समेत कई अन्य अभिनेत्रियों का नाम शामिल है। विवादों से हटकर पवन सिंह ने भोजपुरी सिनेमा को एक नया आयाम दिया है। बता दें कि, पवन सिंह को अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी सर्वश्रेष्ठ पुरूष गायक, सर्वश्रेष्ठ पुरूष अभिनेता और सबसे लोकप्रिय अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।


दे चुके हैं कई हिट फिल्म

पवन सिंह ने साल 2022 में काफी सुपरहीट सॉन्ग दिए है। जिसमें 'हरी हरी ओढ़नी' और 'लाल घाघरा' जैसे गाने शामिल हैं। यह गाना अभी भी यूट्यूब पर तहलका मचा रहा है। इन दोनों गाने को यूट्यूब पर 100 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इसके अलावा पवन सिंह कई सुपर-डुपर हीट फिल्में भी दे चुके हैं। जिसमें देवरा बड़ा सतावेला, त्रिदेव, गदर, जिद्दी, चैलेंज, सरकार राज, भोजपुरिया राजा, सत्या जैसे ना जाने कितनी फिल्में शामिल हैं। 

Created On :   5 Jan 2023 5:38 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story