सलमान के दबंग से प्रेरित हितेश्वर के गाए नए गाने को लोगों ने किया पसंद

People liked the new song sung by Hiteshwar inspired by Salmans Dabangg
सलमान के दबंग से प्रेरित हितेश्वर के गाए नए गाने को लोगों ने किया पसंद
सलमान के दबंग से प्रेरित हितेश्वर के गाए नए गाने को लोगों ने किया पसंद
हाईलाइट
  • सलमान के दबंग से प्रेरित हितेश्वर के गाए नए गाने को लोगों ने किया पसंद

पटना/मुंबई, 8 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के रहने वाले रैपर हितेश्वर का पढ़ेगा लिखेगा तो होगा नवाब की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि सलमान खान के दबंग से प्रेरित होकर उनका गाया एक नया रैप गाना दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। दबंग की मुन्नी बदनाम हुई से प्रेरित हितेश्वर के गीत लौंडा बदनाम बा को बिहार के लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

हितेश्वर के नए गीत लौंडा बदनाम बा को ऑडियो लैब म्यूजिक से रिलीज किया गया। इस गीत के संगीतकार भी खुद हितेश्वर हैं।

रैपर हितेश्वर अपने इस गाने के संबंध में कहते हैं, मैं अपने तमाम प्रशंसकों से यह कहना चाहूंगा कि आप सब अपना प्यार और आशीर्वाद बनाये रखिये। यह मेरी जिंदगी का एक स्पेशल सॉन्ग है जो युवा पीढ़ी को पसंद आ रही है। यह एक मस्त और जबरदस्त गीत है। बिहार के साथ-साथ यह गीत सभी लोगों को पसंद आ रहा है।

अडियो लैब के मैनेजिंग डायरेक्टर सतीश पूजरिया भी इस खास गीत को रिलीज करके बेहद खुशी महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, हितेश्वर ने लौंडा बदनाम बा सॉन्ग बहुत ही अच्छा बनाया है, मुझे शुरू से ही उम्मीद थी कि दर्शक इसे बहुत पसंद करेंगे। उनके फैन्स के लिए तो यह एक अनोखा तोहफा है। इस गीत के आर्टिस्ट रैपर हितेश्वर हैं जबकि गीत भी उन्होंने ही लिखा है।

इस गाने की प्रोग्रामिंग रिवन सिंह ने की है जबकि साउंड इंजीनियर नीरज सिंह हैं। हाल ही में कोरोना महामारी पर हितेश्वर ने एक कोरोंटाइन रैप रिलीज किया था, वह भी वायरल हुआ था।

Created On :   8 July 2020 7:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story