खिलाड़ी स्टार अक्षय ने लड़कों के साथ खेला वॉलीबॉल

खिलाड़ी स्टार अक्षय ने लड़कों के साथ खेला वॉलीबॉल
हाईलाइट
  • खिलाड़ी स्टार अक्षय ने लड़कों के साथ खेला वॉलीबॉल

मुंबई, 31 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड के खिलाड़ी स्टार और फिटनेस फ्रिक अभिनेता अक्षय कुमार को समुद्री तट पर लड़कों के समूह के साथ वॉलीबॉल खेलते देखा गया।

अक्षय ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा किया, जिसमें वह समुद्र किनारे कुछ लड़कों के साथ वॉलीबॉल खेलते नजर आ रहे हैं।

वीडियो के कैप्शन में अभिनेता ने लिखा, तट पर आज सुबह इन लड़कों से वॉलीबॉल खेलने के लिए जुड़ा। व्यायाम करने के लिए आपको हर बार जिम जाने की जरूरत नहीं, इसे मिलाते रहें.. यह मजेदार है।

क्लिप को अब तक 18 लाख बार देखा जा चुका है।

वहीं, अगर फिल्मों की बात करें तो अक्षय रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म सूर्यवंशी में नजर आएंगे। वहीं इस साल उनकी लक्ष्मी बॉम्ब और पृथ्वीराज भी आने वाली हैं।

 

Created On :   31 Jan 2020 4:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story