पूनम पांडे के सिर, आंखों और चेहरे पर आई गंभीर चोट, घरेलू हिंसा के आरोप में पति सैम बॉम्बे गिरफ्तार

poonam pandey husband arrested by the Mumbai police for domestic violence case
पूनम पांडे के सिर, आंखों और चेहरे पर आई गंभीर चोट, घरेलू हिंसा के आरोप में पति सैम बॉम्बे गिरफ्तार
अभिनेत्री का हाल-बेहाल पूनम पांडे के सिर, आंखों और चेहरे पर आई गंभीर चोट, घरेलू हिंसा के आरोप में पति सैम बॉम्बे गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क,मुंबई। अभिनेत्री पूनम पांडे ने अपने पति सैम बॉम्बे पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है और मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद उनके पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि, पूनम पांडे के सिर, आंखों और चेहरे पर काफी गंभीर चोट आई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मामले की जांच की जा रही है।

शादी के मात्र दो हफ्ते के बाद ही पूनम पांडे ने पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। अमर उजाला में छपी रिपोर्ट् के मुताबिक, उन्होंने कहा था कि,सैम और मेरे बीच बहस हुई थी और उसने मुझे जानवरों की तरह पीटा। मैने अपने रिश्ते को बचाने की बहुत कोशिश की। लेकिन, अब और नहीं।" उस वक्त सैम को गोवा में गिरफ्तार भी किया गया था। हालांकि, वो बाद में रिहा हो गए थे। 

पूनम नें साल 2020 के सितंबर महीनें में गुपचुप तरीके से शादी की थी और बाद में सोशल मीडिया के जरिए फैंस को इस बात की जानकारी दी थी। उस वक्त जब पूनम में सैम पर आरोप लगाए थे तो, सैम बॉम्बे की रिहाई के बाद एक्ट्रेस ने सुलह कर ली और कहा था कि, "कौन सी शादी में उतार-चढ़ाव नहीं होते हैं।" अब देखना होगा कि, एक्ट्रेस अपने पति से अलग होती है या फिर नहीं। 

 

Created On :   9 Nov 2021 7:11 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story