पावरस्टार पवन सिंह ने आईबीएफ अवार्ड्स में मचाया धमाल, सुपरस्टार को मिला बेस्ट सिंगर और एक्टर का अवॉर्ड, क्वीन आम्रपाली ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब

Powerstar Pawan Singh rocked the IBF Awards, the superstar got the Best Singer, Actor Awards
पावरस्टार पवन सिंह ने आईबीएफ अवार्ड्स में मचाया धमाल, सुपरस्टार को मिला बेस्ट सिंगर और एक्टर का अवॉर्ड, क्वीन आम्रपाली ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब
भोजपुरी सिनेमा का जलवा पावरस्टार पवन सिंह ने आईबीएफ अवार्ड्स में मचाया धमाल, सुपरस्टार को मिला बेस्ट सिंगर और एक्टर का अवॉर्ड, क्वीन आम्रपाली ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब

डिजिटल डेस्क, पटना। इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स में एक बार फिर से पावरस्टार पवन सिंह का जलाव देखने मिला। बीती शाम दुबई में भोजपुरी सिनेमा के सबसे बड़े अवॉर्ड्स सेरेमानी का आयोजन किया गया था। जिसमें सुपरस्टार पवन सिंह को फिल्म "हमार स्वाभिमान" के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला जबकि बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड क्वीन आम्रपाली दुबे को फिल्म "लव विवाह डॉट कॉम" के लिए दिया गया। इस अवॉर्ड समारोह में भोजपुरी के दिग्गज कलाकारों समेत हिंदी सिनेमा के जाने माने सितारे भी मौजूद रहें। जिसमें उन्होंने अपने लटकों झटकों से फैंस को खूब इंटरटेन किया।

इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स

पवन सिंह हुए गद्दगद

दरअसल, इस अवॉर्ड समारोह में स्पेशल परफॉर्मेंस देने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस, रश्मि देसाई, एक्टर गोविंदा जैसे कई कलाकार पहुंचे थे, जहां पर उन्होंने शानदार परफॉर्मेंस दिए। लेकिन बॉलीवुड सितारों के बीच इस अवॉर्ड सेरेमनी में कोई छाया रहा तो वो केवल पावरस्टार कहे जाने वाले पवन सिंह ही थे। जिन्हें साल 2022 के लिए सर्वेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला साथ ही सुपरस्टार को बेस्ट भोजपुरी सिंगर के अवॉर्ड से भी नवाजा गया। यह कहना गलत नहीं होगा कि इस अवॉर्ड शो में सबसे ज्यादा अगर कोई लाइमलाइट में रहा तो वो सुपरस्टार पवन सिंह ही हैं क्योंकि पवन ने इस बार दो-दो अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं।

IBFA 2023: भोजपुरी सितारों ने दुबई में बांधा समां, अवॉर्ड शो में जैकलीन फर्नांडिस और गोविंदा ने भी लगाए ठुमके

आम्रपाली को मिला बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड 

भोजपुरी सिनेमा के बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड क्वीन आम्रपाली दुबे को मिला। यह पुरस्कार उनकी फिल्म "लव विवाह डॉट कॉम" के लिए दिया गया। इस फिल्म में एक्ट्रेस को लीड रोल में देखा गया था। जिनकी एक्टिंग को काफी सराह गया थाअगर हम कमाई के मामले में बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर आम्रपाली की इस फिल्म ने काफी शानदार प्रदर्शन किया था और पिछले उनकी कई फिल्मों से ज्यादा बिजनेस कर एक नया रिकॉर्ड कायम किया था।

IBFA 2023: भोजपुरी सितारों ने दुबई में बांधा समां, अवॉर्ड शो में जैकलीन फर्नांडिस और गोविंदा ने भी लगाए ठुमके

एक्ट्रेस मेधा श्री को मिला सम्मान

साउथ की जानी मानी एक्ट्रेस मेधा श्री को बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। उनको यह सम्मान फिल्म "राउडी इंस्पेक्टर" के लिए दिया गया है। मेधा श्री भोजपुरी की सबसे महंगी फिल्म "संघर्ष 2" में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के लीड रोल में सुपरस्टार खेसारी लाल यादव नजर आने वाले हैं। ऐसा माना जा रहा है कि यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा को एक नए आयाम पर ले जाने का काम करने वाली है।

IBFA 2023: bhojpuri actress Megha Shree won Best Debut of the Year  International Bhojpuri Film Awards 2023 for Rowdy Inspector film - Hindi  Filmibeat 

देंखे अपने पसंदीदा विजेता कलाकारों की लिस्ट

अवॉर्ड

सितारे

फिल्म

बेस्ट फिल्म 2022

राम शर्मा

हमार स्वाभिमान 

बेस्ट फिल्म 2021

निशांत उज्ज्वल

विवाह 2

बेस्ट एक्टर

पवन सिंह

हमार स्वाभिमान

बेस्ट एक्ट्रेस

आम्रपाली दुबे

लव विवाह डॉट कॉम

बेस्ट एक्टर क्रिटिक

दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ

गबरू

बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक

स्मृति सिन्हा 

घरवाली बाहरवाली 2

बेस्ट डायरेक्टर

रजनीश मिश्रा 

डोली सजा के रखना

बेस्ट सिनेमेटोग्राफी

देवेन्द्र तिवारी 

मेरा भारत महान

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर

संजय पांडेय 

ससुरा बड़ा सतावेला

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस

अंजना सिंह

मेरा भारत महान

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर

रजनीश मिश्रा 

डोली सजा के रखना

बेस्ट खलनायक

अवधेश मिश्रा

जीना तेरी गली में 2

बेस्ट कॉमेडियन

संजय वर्मा 

धर्मा

बेस्ट कोरियोग्राफर

प्रसून यादव 

डोली सजा के रखना

बेस्ट एडिटर

जितेंद्र सिंह जीतू

चलते चलते

बेस्ट स्टोरी

मनोज कुशवाहा 

हमार स्वाभिमान

बेस्ट डायलॉग

राकेश त्रिपाठी

लव विवाह डॉट कॉम

बेस्ट स्क्रीन प्ले

संतोष मिश्रा

ससुरा बड़ा सतावेला

बेस्ट सिंगर मेल

पवन सिंह  

बेस्ट सिंगर फीमेल

प्रियंका सिंह   

बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस

मेघा श्री 

राउडी इंस्पेक्टर

बेस्ट एक्शन

दिलीप यादव 

मुझे कुछ कहना है

बेस्ट पीआरओ

रंजन सिन्हा   

बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर

अनंजय रघुराज 

लव विवाह डॉट कॉम

ग्लोबल आइकान अवॉर्ड

मनोज तिवारी  

 

Created On :   16 March 2023 10:43 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story