पावरस्टार पवन सिंह का नया गाना 'पियर फराक वाली' मचा रहा है धमाल, यूट्यूब के टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में बनाई जगह, फैंस ने बताया सूर के बेताज बादशाह

सिंह साहब का कमाल पावरस्टार पवन सिंह का नया गाना 'पियर फराक वाली' मचा रहा है धमाल, यूट्यूब के टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में बनाई जगह, फैंस ने बताया सूर के बेताज बादशाह

डिजिटल डेस्क, पटना। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर अपने समर्थकों के लिए नया सौगात लेकर आए हैं। जिसे देख सुपरस्टार के फैंस काफी खुश हैं। दरअसल, पावरस्टार के नाम से मशहूर पवन सिंह आए दिन अपने गानों की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बार भी वो अपने नए गाने की वजह से लाइम लाइट में बने हुए हैं, जो चारों तरफ धूम मचा रहा है। इस गाने में पवन सिंह का लुक काफी अलग दिखाई दे रहा है। जिसे देख, फैंस पावरस्टार की जमकर तारीफ कर रहे हैं। सुपरस्टार के गाने की पॉपुलैरिटी का पता इसी बात से लगाया जा सकता है कि ये नया गाना यूट्यूब के टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में बना हुआ है और इस गाने को अब तक मिलियन्स में व्यूज मिल चुके हैं। 

8 मिलियन से ज्यादा मिले व्यूज

आपको बता दें कि, पवन सिंह के नए गाने का बोल "पियर फराक वाली" है। जिसे यूट्यूब चैनल "एमएमबी रिकॉर्ड्स" पर रिलीज किया गया है। इस गाने को महज 6 दिनों के अंदर ही 81 लाख लोगों ने देखा है जबकि करीब साढ़े तीन लाख लोगों ने लाइक किया है। बता दें कि, इस गाने को पवन सिंह और अनुपमा यादव ने गया है जो फिलहाल यूट्यूब पर नंबर 19वें स्थान पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने को लेकर सिंगर अनुपमा यादव की जमकर तारीफ हो रही है।

फैंस ने बताया सूर का बेताज बादशाह

वहीं इस गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। जबकि गाने को डॉयरेक्ट गोल्डी जायसवाल ने किया है और म्यूजिक का जिम्मा प्रियांशु सिंह संभाला है। वहीं पावरस्टार का यह गाना सुन फैंस काफी गदगद नजर आ रहे हैं। सूरज नाम के फैन ने पवन सिंह की तारीफ करते हुए कहा, "आप जैसा कोई नहीं गाना गा सकता क्योंकि आप सूर के बेताज बादशाह हो।" कुछ ऐसा ही रितेश नाम के एक अन्य फैन ने लिखा, "पावरस्टार का जलवा बिहार और यूपी ही नहीं पूरे भारत में चलता है।"

एक और गाना रिलीज हुआ

आपको बता दें कि अभी ये गाना धमाल मचा ही रहा था इसी बीच सुपरस्टार का एक और गाना रिलीज हो गया है। जिसका बोल "राजाजी के दिलवा" है। इस गाने में सुपरस्टार पवन सिंह की जोड़ी एक्ट्रेस शिवानी सिंह के साथ देखी जा रही है। हाल ही के दिनों में दोनों स्टार्स की जोड़ी ने कई सुपरहिट गानें दिए हैं जिसे फैंस ने खूब पंसद किया था। जिसको देखते हुए एक बार फिर गानें के मेकर्स ने दोनों स्टार्स की जोड़ी को एक साथ लाने का फैसला किया।


 

Created On :   30 April 2023 11:17 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story