प्रभाष ने दी श्रद्धा कपूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं

Prabhash wishes birthday to Shraddha Kapoor
प्रभाष ने दी श्रद्धा कपूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं
प्रभाष ने दी श्रद्धा कपूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं
हाईलाइट
  • प्रभाष ने दी श्रद्धा कपूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 3 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर मंगलवार को 33 साल की हो गईं। साहो फिल्म में उनके सह-कलाकार रहे प्रभाष ने सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देता हुआ एक प्यारा-सा संदेश पोस्ट किया है।

दक्षिण भारत के सुपरस्टार प्रभाष ने इंस्टाग्राम पर साहो का एक फोटो शेयर किया है, जिसमें वो और बर्थडे गर्ल श्रद्धा नजर आ रहे हैं।

इसके साथ प्रभाष ने लिखा है, मेरी प्यारी अमृता एट द रेट श्रद्धा को जन्मदिन की शुभकामनाएं।

प्रभाष ने जो फोटो शेयर की है, उसमें श्रद्धा ने सफेद रंग का क्रॉप टॉप और नीला जीन्स पहना हुआ है, वहीं प्रभाष सफेद कुर्ते में डैशिंग लग रहे हैं।

जैसे ही प्रभाष ने ये पोस्ट शेयर की, यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस मौके पर प्रशंसकों ने भी उन्हें ट्वीटर पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

एक ट्विटर यूजर ने लिखा, मेरी शुभकामना है कि आपका जन्मदिन आपकी तरह खूबसूरत और प्यार भरा हो, आप सबसे अच्छा पाने के योग्य हैं।

अन्य यूजर ने लिखा, सबसे खूबसूरत लड़की को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। आप इसी तरह चमकती रहें।

एक पोस्ट में लिखा गया कि, मैंने कभी परी को नहीं देखा, लेकिन मुझे यकीन है कि वह भी आपसे ज्यादा खूबसूरत नहीं होगी। जन्मदिन की शुभकामनाएं।

बता दें कि साहो फिल्म तेलगू, हिन्दी और तमिल भाषा में एक साथ फिल्माई गई थी। इस फिल्म में प्रभाष, श्रद्धा कपूर, नील नितिन मुकेश, मुरली शर्मा, चंकी पांडे और जैकी श्रॉफ ने अभिनय किया था।

-

Created On :   3 March 2020 12:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story