प्रिंस हैरी और मेगन ने बेटे को दिया ​जन्म, सबसे छोटे ‘प्रिंस’ का ये रखा नाम

प्रिंस हैरी और मेगन ने बेटे को दिया ​जन्म, सबसे छोटे ‘प्रिंस’ का ये रखा नाम

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। ब्रिटेन के राजकुमार हैरी और मेगन मार्कल के घर अब एक छोटा प्रिंस भी आ गया है। सोमवार को मेगन ने यानी 6 मई को बेटे को जन्म दिया। प्रिंस हैरी अपनी पत्नी मेगन मार्कल और नवजात बेटे के साथ आधिकारिक फोटो के लिए सामने आए। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दोनों ने अपने बच्चे को दुनिया से विंड्सर किले के सेंट जॉर्ज हॉल में परिचित कराया। यह वही जगह है, यहां दोनों की शादी का रिसेप्शन हुआ था। इस दौरान दोनों बहुत खूबसूरत नजर आ रहे थे। मेगन जहां व्हाइट ड्रेस में दिखीं वहीं हैरी ग्रे कलर के सूट-पैंट और सफेद शर्ट में नजर आए।

नन्हा प्रिंस अपने पापा की गोद में सफेद कपड़े में लिपटा हुआ था और उसके सिर पर सफेद रंग की कैप भी थी। मेगन वीडियो में अपने लाडले को  पुचकारती और उसे निहारती नजर आ रही हैं। मां बनने की खुशी में मेगन ने कहा कि "ये मैजिक है। मेरे पास दुनिया के दो सबसे अच्छे लड़के हैं, इसलिए मैं काफी खुश हूं। पिछले दो दिन काफी स्पेशल थे।" अपनी खुशी के बारे में बताते हुए मेगन ने कहा कि यह एक सपने जैसा है। 

बता दें मेगन ने सोमवार, 6 मई की सुबह 5.26 मिनट पर बेटे को जन्म दिया था। कहा जा रहा है कि अस्पताल की बजाय, उन्होंने अपने घर विंडसर एस्टेट के फ्रॉगमोर कॉटेज में ही बेटे को जन्म दिया। मेगन और ​प्रिंस हैरी 3 साल पहले एक दूसरे से मिले थे। दोनों को पहली नजर में एक दूसरे से प्यार हो गया था। अब दोनों अपनी खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। 

Created On :   9 May 2019 2:28 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story