- Dainik Bhaskar Hindi
- Entertainment
- priya prakash varrier singing hawa hawa song video viral
दैनिक भास्कर हिंदी: प्रिया प्रकाश हवा-हवा गाने से मचा रहीं धमाल, वीडियो वायरल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अंखियों से गोली मारने वाली 18 वर्षीय मलयाली एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश एक बार फिर इंटरनेट पर धमाल मचा रही हैं। हाल ही में उनका एक नया वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें प्रिया हवा-हवा गाना गाते नजर आ रही हैं। उनका ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। अर्जुन कपूर की फिल्म में का हवा-हवा रिमेक सॉन्ग पिछले दिनों काफी पॉपुलर हुआ था। इससे पहले प्रिया प्रकाश का एक डांस करते हुए एक वीडियो सामने आया था।
शादी फंक्शन में प्रिया प्रकाश ने गाया गाना
शादी फंक्शन में प्रिया प्रकाश ने हवा हवा गाना ग्रुप में गा रही हैं। वीडियो में कई लोग उनके साथ इस गाने पर झूमते नजर आ रहे हैं। वीडियो में प्रिया पीच कलर की साड़ी पहने बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। इस पार्टी में प्रिया की डेब्यू फिल्म 'ओरू अदार लव' की पूरी कास्ट भी मौजूद थी। जिनके साथ प्रिया ने तस्वीरें भी खिंचवाईं। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दर्शकों को प्रिया और रोशन की जोड़ी काफी पसंद है। प्रिया अच्छी एक्ट्रेस के साथ ट्रेंड सिंगर भी हैं। फिल्म मुबारकां का ये गाना रीमेक सॉन्ग है। इसे मीका सिंह और प्रकृति कक्कड़ ने गाया है। ये गाना अर्जुन कपूर और इलियाना डिक्रूज पर फिल्माया गया है।
'सइयां जी से मैंने ब्रेकअप कर लिया'
इससे पहले भी प्रिया का एक शॉर्ट वीडियो इंस्टाग्राम पर सामने आया था जिसमें वो रणबीर और अनुष्का की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल का गाना 'मेरे सइयां जी से आज मैंने ब्रेकअप कर लिया' गाती नजर आई थीं। ये एक डबस्मैश है। इस वीडियो में प्रिया के साथ उनकी एक दोस्त भी नजर आईं थी। प्रिया प्रकाश के इस वीडियो को करीब दो लाख लोग देख चुके हैं। वीडियो में प्रिया ने अपनी डेब्यू फिल्म 'ओरू अदार लव' की ड्रेस पहनी हुई है। इस वीडियो में भी प्रिया के एक्सप्रेशन कमाल के हैं।
आंख मारने वाले वीडियो से हुईं पॉपुलर
प्रिया प्रकाश इसी साल फरवरी में चर्चा में आई थीं जब उनकी मलयालम फिल्म ओरू अदार लव का एक गाना सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में प्रिया स्कूल के ऑडिटोरियम में आंख मारती नजर आई थीं। जिसे लोगों ने बहुत ज्यादा पसंद किया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद प्रिया प्रकाश रातों रात इंटरनेट सेंसेशन बन गई थीं। बता दें उनकी ये फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी।
गणतंत्र दिवस : स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह
डिजिटल डेस्क, भोपाल। स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में 74वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. डी.एस. राघव निदेशक, स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में डॉ. सत्येंद्र खरे, सेक्ट कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन के प्रिंसिपल, डॉ. नीलम सिंह, सेक्ट कॉलेज ऑफ बीएड की प्रिंसिपल और डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी, स्कोप पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुएl कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. डी.एस.राघव ने झन्डा फंहराया गया तथा विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अनुशासन एवं कौशल का परिचय देते हुए आकर्षक परेड की प्रस्तुति दीl विद्यालय के बच्चों द्वारा शारीरिक व्यायाम के महत्व को प्रकट करते हुए मनमोहक पीटी प्रस्तुत की गई l
स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज, बी.एड कॉलेज, स्कोप प्रोफेशनल कॉलेज तथा स्कोप स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता अखंडता एवं देश प्रेम से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीl कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उरी हमले पर आधारित नृत्य नाटिका तथा रानी लक्ष्मीबाई के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को चित्रित करता हुआ नृत्य गीत था। मुख्य अतिथि डॉ डीएस राघव ने अपने संबोधन में कहा कि हम अपने कर्तव्यों का निर्वाहन ईमानदारी एवं पूर्ण निष्ठा के साथ करते हैं तो यही आज के समय में हमारी सच्ची देश सेवा है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम की आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम अपने उद्देश्य के प्रति ईमानदार रहेंगे और उसके प्रति पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करेंगेl