प्रियंका और निक ने कोविड-19 राहत कोष में जमा कराए पैसे

Priyanka and Nick deposited money in Kovid-19 Relief Fund
प्रियंका और निक ने कोविड-19 राहत कोष में जमा कराए पैसे
प्रियंका और निक ने कोविड-19 राहत कोष में जमा कराए पैसे
हाईलाइट
  • प्रियंका और निक ने कोविड-19 राहत कोष में जमा कराए पैसे

मुंबई, 31 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति व पॉप स्टार निक जोनस ने कोरोनावायरस महामारी के खिलाफ चल रही लड़ाई को अपना समर्थन देने के चलते कई चैरिटी में अपना योगदान दिया है।

प्रियंका ने मंगलवार को ट्विटर पर ऐलान किया कि उन्होंने पीएम-केयर्स फंड, यूनीसेफ, फिडिंग अमेरिका और गूंज सहित और भी कई संस्थाओं में पैसे जमा कराए हैं।

प्रियंका ने लिखा, ये संगठन हैशटैगकोविड19 से प्रभावित लोगों की मदद करके असाधारण काम कर रहे हैं। वे भूखों को खाना खिला रहे हैं, चिकित्सकों को अपना समर्थन दे रहे हैं और कम आय व बेघर समुदायों की मदद कर रहे हैं और मनोरंजन जगत में हमारे सहयोगियों की मदद कर रहे हैं।

उन्होंने आगे लिखा, निक और मैंने यूनीसेफ, फिडिंगअमेरिका, गूंज, डॉक्टरविदआउटबॉडर्स, नोकिडहंगरी, गिवइंडिया और सगफत्रा, आईएएचवी, असीमा और पीएम-केयर्स जैसी संस्थाओं में अपना सहयोग दिया है।

प्रियंका ने इन संगठनों का शुक्रिया अदा किया और कहा, इन्हें भी आपके साथ की जरूरत है और हम आपको भी दान देने के लिए कहेंगे। मैंने अपनी स्टोरी के साथ हर एक संगठन का लिंक दे दिया है..कोई भी दान छोटा नहीं होता। हम इसे हराने में साथ में मिलकर दुनिया की मदद कर सकते हैं।

Created On :   31 March 2020 1:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story