प्रियंका चोपड़ा के घर में सगाई को लेकर सुबह से ही तैयारियां हो रही थीं। एक दिन पहले प्रियंका के घर में लाइटिंग लगी हुई भी देखी गई थी। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा था कि प्रियंका जल्द ही गड न्यूज देने वाली हैं। आज वायरल हुई तस्वीरों ने इस बात पर मुहर लगा दी है। इन तस्वीरों में प्रियंका और निक दोनों ही भारतीय लिबास में नजर रहे हैं। हिन्दू रीति-रिवीज से दोनों का रोका हुआ। रोका सेरेमनी में निक के पैरेंट्स डेनिस और केविन जोनास सीनियर भी भारतीय लिबास में नजर आए।
- Dainik Bhaskar Hindi
- Entertainment
- Priyanka Chopra and Nick Jonas at their roka ceremony in Mumbai.
दैनिक भास्कर हिंदी: आखिरकार प्रियंका और निक ने की सगाई, मुंबई में प्रियंका के घर हुई रोका सेरेमनी
डिजिटल डेस्क, मुबंई। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड सिंगर निक जोनास की शनिवार को मुंबई स्थित चोपड़ा हाउस में रोका सेरेमनी हुई। अपने से 11 साल छोटे निक से डेटिंग और फिर शादी की खबरों को लेकर प्रियंका लंबे समय से सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्हें एंगेजमेंट रिंग कैरी करते हुए भी देखा गया था। अब रोका की तस्वीरें सामने आने के बाद निक और प्रियंका के रिश्ते पर मुहर लग गई है। लंबे समय से मुंबई से दूरी बनाकर प्रियंका हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर ही फोकस कर रही हैं।
Priyanka Chopra and Nick Jonas at their 'roka' ceremony in Mumbai. #PriyankaNickEngagement pic.twitter.com/IShuMYuegd
— ANI (@ANI) August 18, 2018


इस खास मौके पर प्रियंका के घर को फूलों और लाइटों से सजाया गया। रोका से पहले पूजा हुई, जिसमें प्रियंका और निक एक साथ शामिल हुए। प्रियंका चोपड़ा के घर मेहमानों का आना-जाना देखा गया। वहीं प्रियंका की कजिन और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को भी इस फंक्शन में स्पॉट किया गया। परिणीति यहां यलो रंग की ड्रेस में आईं। उनका ट्रेडिशनल लुक बड़े ही अट्रेक्टिव लग रहा था।

इस रोका सेरेमनी के बाद शनिवार शाम सगाई पार्टी का आयोजन किया जाएगा। इस पार्टी में निक और प्रियंका का पूरा परिवार और उनके करीबी दोस्त शामिल होंगे।

प्रियंका और निक को शुक्रवार की रात मुंबई के जेडब्ल्यू मैरियट में डिनर करते हुए देखा गया था। 25 साल के निक जोनास अपने पैरेंट्स डेनिस और केविन जोनास सीनियर के साथ गुरुवार की रात को ही मुंबई पहुंचे। खबरों की मानें तो प्रियंका चोपड़ा ने पिछले महीने अपने बर्थडे पर निक जोनास से सगाई कर ली थी। उस वक्त निक ने टिफनी से डायमंड रिंग उन्हें भेंट किया था। प्रियंका और निक की डेटिंग की खबरें पिछले कुछ महीनों से सुर्खियों में है।


आईसेक्ट ग्रुप भोपाल: आईसेक्ट द्वारा ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट विषय पर विशेष ट्रेनिंग सेशन आयोजित
डिजिटल डेस्क, भोपाल। आईसेक्ट के एचआर एवं लर्निंग एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट द्वारा एम्पलॉइज के लिए ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट पर एक विशेष ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया। इसमें यूनाइटेड किंगडम के कॉर्पोरेट इंटरनेशनल ट्रेनर जुबेर अली द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को अपने अनुभवों, डेमोंस्ट्रेशन, वीडियो, स्लाइड शो के माध्यम से नई स्किल्स को प्राप्त करने और अपनी पर्सनेलिटी को बेहतर बनाने के तरीके बताए। साथ ही उन्होंने पर्सनेलिटी डेवलपमेंट और अपस्किलिंग के महत्व पर बात की और बताया कि करियर ग्रोथ के लिए यह कितना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने सफलता के लिए नौ सक्सेस मंत्र भी दिए। इस दौरान कार्यक्रम में एचआर कंसल्टेंट डी.सी मसूरकर और अल नूर ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित रहे।
इस पहल पर बात करते हुए आईसेक्ट के निदेशक सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि आईसेक्ट कौशल विकास के महत्व को समझता है इसी कारण अपने एम्पलॉइज की अपस्किलिंग के लिए लगातार विभिन्न प्रशिक्षण सेशन का आयोजन करता है। इसी कड़ी में ग्लोबल पर्सनेल डेवलपमेंट पर यह ट्रेनिंग सेशन भी एक कदम है।
स्कोप कैम्पस: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली भीमबेटका, ओबेदुल्लागंज, मंडीदीप, भोजपुर होते हुए पहुंची रबीन्द्रनाथ नाथ टैगोर विश्वविद्यालय और स्कोप कैम्पस
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय और खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायसेन के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली आयोजित की गई। यह यात्रा होशंगाबाद से पर्वतारोही भगवान सिंह भीमबेटका लेकर पहुंचे। फिर भीमबेटका से रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने मशाल लेकर ओबेदुल्लागंज की ओर प्रस्थान किया। ओबेदुल्लागंज में रैली का स्वागत किया गया। साथ ही ओबेदुल्लागंज में मशाल यात्रा को विभिन्न स्थानों पर घुमाया गया। तत्पश्चात यात्रा ने मंडीदीप की ओर प्रस्थान किया। मंडीदीप में यात्रा का स्वागत माननीय श्री सुरेंद्र पटवा जी, भोजपुर विधायक ने किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के लिए मप्र सरकार द्वारा की जा रही पहलों की जानकारी दी और युवाओं को खेलों को जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में खिलाड़ियों को जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खेलों इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों को रेखांकित किया।
साथ ही कार्यक्रम में रायसेन के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री जलज चतुर्वेदी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला और खेलों इंडिया यूथ गेम्स के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। यहां से धावकों ने मशाल को संभाला और दौड़ते हुए भोजपुर मंदिर तक पहुंचे। मंदिर से फिर यात्रा रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय तक पहुंचती और यहां यात्रा का डीन एकेडमिक डॉ. संजीव गुप्ता द्वारा और उपकुलसचिव श्री समीर चौधरी, उपकुलसचिव अनिल तिवारी, उपकुलसचिव ऋत्विक चौबे और स्पोर्ट्स ऑफिसर सतीश अहिरवार द्वारा भव्य स्वागत किया जाता है। मशाल का विश्वविद्यालय में भी भ्रमण कराया गया। यहां से यात्रा स्कोप कैम्पस की ओर प्रस्थान करती है। स्कोप कैम्पस में स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. डी.एस. राघव और सेक्ट कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सत्येंद्र खरे ने स्वागत किया और संबोधित किया। यहां से मशाल को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के उपसंचालक जोश चाको को सौंपा गया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: राफेल डील देश का सबसे बड़ा घोटाला, सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस : प्रियंका चतुर्वेदी
दैनिक भास्कर हिंदी: ‘भारत’ छोड़ने वाली प्रियंका को बड़ा झटका, नहीं बनेगी काउबॉय निन्जा वाइकिंग !
दैनिक भास्कर हिंदी: प्रियंका पर हॉलीवुड का फितूर, भंसाली की फिल्म को भी कहा बाय-बाय !
दैनिक भास्कर हिंदी: कटरीना संग फिर दिल दिया गल्ला करेंगे सलमान, भारत में प्रियंका की जगह लेंगी कटरीना
दैनिक भास्कर हिंदी: क्या प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस साथ रहने वाले है ?